बैतूल

Betul News : क्षत्रिय कुर्मी समाज महिला संगठन ने मनाया दीपावली मिलन समारोह

Betul News: Kshatriya Kurmi Samaj women's organization celebrated Diwali meeting ceremony

समाज को नई दिशा देने सहित अन्य विषयों पर हुई गहन चर्चा

Betul News : क्षत्रिय कुर्मी समाज महिला संगठन ने मनाया दीपावली मिलन समारोह
Betul News :  (बैतूल।) मध्य प्रदेश क्षत्रिय कुर्मी समाज बैतूल महिला संगठन ने तरंग मैरिज लॉन में दीपावली मिलन समारोह का आयोजन किया। इस अवसर पर महिला संगठन की पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को दीपावली की बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की। सभी महिलाओं ने अपने-अपने विचार व्यक्त किए। समाज के स्वरूप पर विस्तृत रुप से प्रकाश डाला गया। सभी को एकजुट होकर समाज के महापुरुषों के द्वारा बताए गये रास्ते पर चलने के लिए प्रेरित किया। समाज को नई दिशा एवं रोजगार के साधन, महिलाओं को आगे बढ़ाने सहित अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की गई। महिलाओं ने दीपावली की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि हमारे त्यौहार हमें आपसी भाईचारा, प्रेम, सौहार्द, एकता और हमारी रीति-रिवाजों के बारे में जानकारी देते हैं।
Betul News : क्षत्रिय कुर्मी समाज महिला संगठन ने मनाया दीपावली मिलन समारोह
इसलिए इन त्योहारों को हमें सभी आपसी भेदभावों को मिटाकर ओर एकजुट होकर मनाना चाहिए। त्योहार व रीति-रिवाज हमारी सांस्कृतिक धरोहर हैं और ये हमें एकता का संदेश देते हैं। कार्यक्रम में श्रीमती गायत्री वर्मा, हेमलता वर्मा, मधु वर्मा, प्राची वर्मा, मीरा, सुनीता, राज प्रभा वर्मा, अनीता, स्वाति वर्मा, मुन्नी, सुलेखा, बेबी, उषा वर्मा, दुर्गा वर्मा, भावना वर्मा, वैशाली, ऋषि वर्मा, कंचन वर्मा, टीना वर्मा, दीप्ति वर्मा, काजी, करुणा वर्मा, ज्योति वर्मा, स्मृति चौधरी, रश्मि चौधरी, दिशा वर्मा, सपना वर्मा, चौताली गौर, मेघा, सुनीता, सरिता वर्मा, वक्की वर्मा, रश्मि वर्मा, कीर्ति वर्मा सहित अनेक महिलाएं उपस्थित रहीं।

Sagar Karkare

My Name is Sagar Karkare. I am the Editor of This Web Site,

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button