बैतूल
Betul Today News : भगवान शिव अवतार काल भैरव की जयंती 5 दिसम्बर को धूमधाम से मनाई जाएगी
Betul Today News: The birth anniversary of Lord Shiva incarnation Kaal Bhairav will be celebrated with great pomp on 5th December.
काल भैरव की साधना शत्रुओं का विनाश और साधक की रक्षा में सहायक है

Betul Today News : (बैतूल)। युवा साहू समाज सेवा संगठन जिला बैतूल के तत्वाधान में भगवान शिव के अवतार भगवान काल भैरव की जयंती 5 दिसंबर 2023 को संध्या काल 5:35 से रात्रि 8 बजे तक शिव मंदिर विनोबा नगर बैतूल में विशेष साधना अनुष्ठान के साथ मनाई जाएगी। आयोजन समिति के गोपाल साहू एवं अजय जीतपुरे ने बताया कि भगवान शिव के उपासकों के लिए काल भैरव जयंती का विशेष महत्व है। इस दिन भगवान शिव का रूद्र रूप कहे जाने वाले काल भैरव की पूजा का विशेष विधान है।
इस दिन सुबह भगवान काल भैरव को चांदी के नेत्र अर्पित किए जाएंगे,एवं तिल ,उड़द, इमरती, जलेबी ,पान, नारियल ,नींबू की माला से विशेष श्रृंगार किया जाएगा। श्री साहू ने बताया कि संध्या काल के समय भगवान काल भैरव को उनकी प्रिय वस्तुओं का भोग लगाया जाएगा एवं चौमुखी दीप प्रज्वलित कर महाप्रसादी का वितरण किया जाएगा। सभी श्रद्धालुओं से इस अवसर पर उपस्थित रहने का आग्रह किया गया है।
खबर ये भी हैं : Betul News : संविधान हमारा सुरक्षा कवच, संगोष्ठी संपन्न



