देश-विदेश

Acharya Pundarik Ratna Surishwar Death: जैन संत आचार्य पुंडरिक रत्न सुरीश्वर जी का सड़क दुर्घटना में निधन, जैन समाज में शोक की लहर

Acharya Pundarik Ratna Surishwar Death:: Jain saint Acharya Pundarik Ratna Surishwar ji died in a road accident, wave of mourning in Jain society

Acharya Pundarik Ratna Surishwar Death:  जैन संत आचार्य पुंडरिक रत्न सुरीश्वर (आयु 70 वर्ष) का बुधवार सुबह एक सड़क हादसे में निधन हो गया। यह दुखद दुर्घटना पाली जिले के शिवपुरा थाना क्षेत्र अंतर्गत जाडन गांव के पास टोल नाके पर उस समय हुई जब वे विहार करते हुए अपने अनुयायियों के साथ विराट धाम की ओर जा रहे थे। तेज रफ्तार मिनी ट्रक की टक्कर से संत को गंभीर सिर की चोट लगी। उन्हें तुरंत पाली के बांगड़ अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

Acharya Pundarik Ratna Surishwar Death

Acharya Pundarik Ratna Surishwar Death:  हादसे के बाद ट्रक चालक फरार

घटना सुबह करीब 6:30 बजे की है। हादसे के बाद ट्रक चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया। जाडन चौकी प्रभारी रामनिवास के अनुसार, संत MITS कॉलेज से विहार करते हुए विराट धाम की ओर बढ़ रहे थे, तभी यह दुर्घटना हुई। हादसे की खबर मिलते ही उनके अनुयायी और अन्य संत तत्काल उन्हें अस्पताल लेकर पहुंचे, परंतु उनकी जान नहीं बच सकी।

Acharya Pundarik Ratna Surishwar Death:  जैन समाज में शोक की लहर

घटना की जानकारी मिलने पर पूर्व विधायक ज्ञानचंद पारख, पूर्व सभापति महेंद्र बोहरा सहित बड़ी संख्या में जैन समाज के लोग बांगड़ अस्पताल पहुंचे। इसके बाद संत की पार्थिव देह को समुंद्र विहार ले जाया गया। संत के देवलोक गमन की खबर से समूचे जैन समाज में शोक की लहर फैल गई है।

Acharya Pundarik Ratna Surishwar Death

Acharya Pundarik Ratna Surishwar Death:  सरकार से संतों के लिए विशेष सुरक्षा की माँग

श्री अखिल भारतीय श्री राजेन्द्र जैन नवयुवक परिषद के प्रांतीय सह मीडिया प्रभारी मनीष-शैतानमल कुमट (झकनावदा) ने इस दुखद घटना पर गहरा दुख जताते हुए केंद्र सरकार से विशेष सुरक्षा व्यवस्था की माँग की है। उन्होंने कहा कि जैन संत देश की अमूल्य आध्यात्मिक धरोहर हैं, जो हजारों किलोमीटर की पदयात्रा कर समाज में अहिंसा, संयम और शांति का संदेश फैलाते हैं। लेकिन विहार के दौरान अनेक संत सड़क दुर्घटनाओं और अन्य अप्रिय घटनाओं के शिकार हो रहे हैं।

Acharya Pundarik Ratna Surishwar Death: बड़ी सड़कों पर संतों के लिए सुरक्षा अनिवार्य

कुमट ने आग्रह किया कि जैसे अन्य धर्मों के धार्मिक आयोजनों को सुरक्षा प्रदान की जाती है, वैसे ही जैन संतों के लिए भी विशेष सुरक्षा की आवश्यकता है। उन्होंने केंद्र सरकार से अपील की कि 8 लेन, 6 लेन और 4 लेन जैसी व्यस्त सड़कों पर विहार कर रहे संतों के लिए अलग से सुरक्षा प्रबंध सुनिश्चित किए जाएं, जिससे भविष्य में ऐसी दुःखद घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।

____________________________

इसी प्रकार की जानकारी और समाचार पाना चाहते हैं तो,हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप से जुड़े व्हाट्सप्प ग्रुप से जुड़ने के लिए “कृपया यहां क्लिक” करे।

साथ ही हमारे इंस्टाग्राम के जुड़ने के लिए यहां “क्लिक करें

Kartik Trivedi

Kartik Trivedi is the Editor in Chief of Yatharth Yoddha Digital Desk and He is also the youngest Publisher and Editor of Medhavi Samachar.

Related Articles

Back to top button