Winter Hair Fall Tips : सर्दियों में बाल झड़ने से हैं परेशान, तो अपनाएं ये घरेलू नुस्खे, नहीं टूटेंगे बाल
Winter Hair Fall Tips: If you are troubled by hair fall in winter, then adopt these home remedies, hair will not fall.

| WHATSAPP GROUP |
|
Winter Hair Fall Tips : आजकल बाल झड़ने की समस्या आम बात है लेकिन सर्दियों में ये समस्या समान्य रूप से काफी ज्यादा बढ़ जाती है। दरअसल इस मौसम में सर्द हवाओं के स्कैल्प में ड्राईनेस की समस्या होती है, जिससे बालों की नमी खो जाती है। इस वजह से ये तेजी से झड़ने लगते हैं। पुरुष हो या महिला, हर किसी को चमकीले, काले और लहराते बाल पसंद होते हैं। अपने बालों की सुरक्षित रखने के लिए सभी उनका काफी ध्यान रखते हैं। इसके लिए वे शैंपू, कंडीशनर आदि करते हैं और समय-समय पर कई देसी तरीके भी अपनाते हैं, ताकि उनके बाल घने और मजबूत बने रहें। (Winter Hair Fall Tips)
लेकिन मौसम में जैसे-जैसे ठंडाहक बढ़ती है, वैसे ही आपके चमकदार और मजबूत बाल कमजोर होकर टूटने लगते हैं। सर्दियों में नहाते समय, कंघी करते समय या टोपा निकालते समय काफी सारे टूटे हुए बाल दिखते हैं, जिस कारण सबके मन में यह बात आती है कि आखिर उनके बाल क्यों टूट रहे हैं? दरअसल, ठंड में बाल सामान्य दिनों की अपेक्षा अधिक झड़ते हैं, जिसका कारण है बाहर की शुष्क हवा। एक्सपर्ट बताते हैं कि ठंड के मौसम में चलने वाली शुष्क हवा सिर की त्वचा से सारी नमी सोख लेती है, जिससे सिर की त्वचा शुष्क (ड्राय) हो जाती है। सिर की त्वचा के ड्राय होने के कारण बाल रूखे हो जाते हैं, जिससे बाल टूटने और झड़ने लगते हैं।
खबर ये भी हैं : GK Questions : वो कौन सा काम है, जो एक इंसान मरने के बाद भी कर सकता है?…
बालों पर नीम का हेयर मास्क लगाएं (Winter Hair Fall Tips)
नीम स्कैल्प पर जमी गंदगी को साफ करने में मददगार है। आप हेयर फॉल की समस्या से राहत पाने के लिए स्कैल्प की साफ-सफाई का ध्यान रखें। इसके लिए नीम की पत्तियों को अच्छी तरह धो लें, फिर इसे पीसकर तैयार कर लें। अब इस पेस्ट को बालों पर लगाएं। लगभग आधे घंटे बाद बालों को शैम्पू से धो लें। इस हेयर मास्क से बाल टूटने की समस्या कम हो सकती है और डैंड्रफ भी दूर हो सकते हैं।
खबर ये भी हैं : Benefits of Amla Juice : सुबह खाली पेट आंवला जूस पीने से सेहत को मिलते है जबरदस्त फायदे, पेट की समस्याओं से भी पाए छुटकारा..
Winter Hair Fall Tips : सर्दियों में बाल झड़ने से हैं परेशान, तो अपनाएं ये घरेलू नुस्खे, नहीं टूटेंगे बाल
तेल मालिश करें (Winter Hair Fall Tips)
सर्दियों में सिर की त्वचा शुष्क हो जाती है और ऐसे में तेल की मालिश से अच्छा कोई तरीका नहीं हो सकता। तेल मालिश से स्कैल्प में ब्लड सर्कुलेशन बढ़ाने में मदद मिलती है, जो बालों के रोम को भीतर से मजबूत बनाने में मदद करती है। तेल मालिश के लिए 2-3 चम्मच ऑलिव ऑयल या बादाम का तेल गर्म करें और उससे बालों की जड़ों में मालिश करें। तेल मालिश आपके बालों और खोपड़ी को सर्दियों की हवाओं से लड़ने के लिए आवश्यक विटामिन भी प्रदान करने करती है, जिससे बालों की मजबूती और चमक बनाए रखने में मदद मिलती है।
खबर ये भी हैं : RBI MPC Meet : RBI ने 7% बढ़ाया विकास दर का अनुमान, अब इकोनॉमी को मिलेगी तेज रफ्तार
अधिक गर्म पानी से नहाने से बचें (Winter Hair Fall Tips)
सर्दियों के मौसम में अक्सर लोग गर्म पानी से नहाना पसंद करते हैं। लंबे समय तक गर्म पानी से नहाना या गर्म पानी से सिर धोना बालों को नुकसान पहुंचा सकता है। इसका कारण है कि बालों में जरूरत से अधिक गर्मी जाती है, जिसके कारण बालों के रोम छिद्र खुल जाते हैं और बाल निकलने लगते हैं। अधिक गर्म पानी से नहाने की बजाय नहाते समय गुनगुने पानी से नहाएं। इसके अलावा इसके अलावा कर्लिंग आयरन या ब्लो ड्रायर का उपयोग कम से कम करें।
खबर ये भी हैं : RBI Report : पुरानी पेंशन स्कीम को लेकर, RBI ने दी चेतावनी, कहा-लागू करने से थम जाएगा विकास
शहद और नारियल के दूध का मास्क (Winter Hair Fall Tips)
बालों की सामान्य समस्याओं को रोकने के लिए प्राकृतिक चीजों का प्रयोग करना सबसे अच्छा रहता है। बालों को झड़ने से रोकने के लिए बालों में शहद और थोड़े से नारियल के दूध का मास्क लगाएं, जिससे सर्दियों के दौरान रूसी, घुंघराले और बालों के रूखेपन से बच सकते हैं, जिससे बाल कम टूटेंगे। मास्किंग करने के लिए कम से कम 30 मिनट तक बालों में शहद और नारियल के दूध को लगाए रखें और फिर बालों को गुनगुने पानी से अच्छी तरह धो लें।
खबर ये भी हैं : Tecno Spark Go : 7 हजार से कम दाम में खरीदे Tecno Spark स्मार्टफोन, 5000mAh बैटरी के साथ मिलेंगे ढ़ेर सारे फीचर्स
बाल झड़ने का वास्तविक कारण जानें (Winter Hair Fall Tips)
मौसम के कारण झड़ने वाले बालों को कुछ हद तक रोका जा सकता है, लेकिन वहीं अगर ठंडे मौसम के अलावा किसी अन्य कारण से बाल झड़ रहे हैं, तो उसका इलाज करना करना मुश्किल है। इसके लिए तनाव से लेकर पोषण संबंधी कमियों तक देखें कि आपके बालों के झड़ने का कारण क्या है। क्योंकि तनाव और गलत खान-पान भी बालों के झड़ने का कारण हो सकता है, इसके लिए किसी हेयर स्पेशलिस्ट डॉक्टर (ट्राइकोलॉजिस्ट) से सलाह लें।
खबर ये भी हैं : Railway Peon Vacancy: रेलवे में बिना परीक्षा की सीधी भर्ती का नोटिफिकेशन जारी




