बैतूल

Betul Today News : गर्म कपड़े पाकर बच्चे खुशी से झूमें, शिक्षक की दरियादिली -1

Betul Today News: Children jumped with joy after getting warm clothes, teacher's generosity

भाजपा जिलाअध्यक्ष, डाईट एवं संकुल प्राचार्य ने की सराहना

Betul Today News : गर्म कपड़े पाकर बच्चे खुशी से झूमें, शिक्षक की दरियादिली

WHATSAPP GROUP
Join Now

Betul Today News : (बैतूल)। शिक्षक नवसंरचना के उत्थान व विकास का प्रहरी होता है। जो स्वयं लगातार अबोध बालकों में ऊर्जा का संचार कर नवनिर्माण करने में लगा रहता है। यह भी कहा जाता है। सभ्य समाज के निर्माण में शिक्षक का अहम रोल होता है। यह शनिवार को एकीकृत गौठाना स्कूल में भाजपा जिलाध्यक्ष बबला शुक्ला ने ठंड के प्रकोप से बचने के लिए विगत वर्षो से लगातार शिक्षक मदनलाल डढोरे के द्वारा स्वयं के व्यय पर स्वेटर व गर्म कपड़े वितरण के दौरान कही।

डाईट प्राचार्य अरूण इंगले व संकुल प्राचार्य जीबी पाटनकर ने कहा कि शिक्षक श्री डढोरे के द्वारा सभी बच्चों को स्वेटर वितरण करना अन्य शिक्षकों के लिए प्रेरणादायी होने के साथ समाज के लिए एक संदेश है। इस मौके पर गर्म कपड़े पाकर बच्चों के चेहरे पर मुस्कराट देखी। शिक्षक मदनलाल डढोरे ने कहा कि बच्चों के लिए किए गए ऐसे सेवा कार्य से आनंद की अनूभूति होती है। ऐसे सेवा कार्य आगे भी करते रहूंगा। (Betul Today News)

खबर ये भी हैं : Betul Crime News : टॉर्च की रोशनी में जुआ खेलते 14 जुआरी गिरफ्तार  

Betul Today News : गर्म कपड़े पाकर बच्चे खुशी से झूमें, शिक्षक की दरियादिली

विगत पांच वर्षो से कर रहें हैं वितरण (Betul Today News)

ठंड को देखते हुए श्री डढोरे विगत 5 वर्षो से लगातार स्कूल में अध्ययरत बच्चों को स्वेटर वितरण का कार्य कर रहें हैं। इसके अलावा शैक्षणिक व्यवस्था में भी नवाचार के माध्यम से भी शैक्षणिक वातावरण का निर्माण कर बच्चों को शिक्षा की मुख्य धारा में जोडऩे के लिए अहम योगदान कर रहें हैं। इस अवसर पर शाला प्रबंधन समिति अध्यक्ष रमेश चौकीकर, बीजीसी जनपद शिक्षा केन्द्र बैतूल निलिमा शर्मा, समाजसेवी राजा सूर्यवंशी, मोनिका वर्मा, मंगला साबले, तनवीर खान, श्‍वेता निरापुरे, नेहा उबनारे, जयश्री मेश्राम सहित पालक शिक्षक संघ के पदाधिकारी व स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने इस कार्य की सराहना की। (Betul Today News)

खबर ये भी हैं : Betul Today News : छात्रों ने भ्रमण कर भैरवा हेंडीक्राफ्ट को समझा

Sagar Karkare

My Name is Sagar Karkare. I am the Editor of This Web Site,

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button