बैतूल

Betul News : भैंसदेही बीएमओ ने रखा अपना पक्ष, शासकीय कार्यवाही में बाधा उत्पन्न करने का लगाया आरोप

Betul News: Bhainsdehi BMO presented its side, accused of creating obstruction in government proceedings

Betul News : भैंसदेही बीएमओ ने रखा अपना पक्ष, शासकीय कार्यवाही में बाधा उत्पन्न करने का लगाया आरोप

 WHATSAPP GROUP
Join Now

Betul News : (बैतूल)। भैंसदेही ब्लॉक के ग्राम पिपरिया में पदस्थ एएनएम के पुत्र एवं भाई द्वारा की गई शिकायत के मामले में बीएमओ व्योमा वर्मा ने अपना पक्ष रखते हुए कहा कि वह प्रशासनिक पद पर रहते हुए अपने दायित्व का निर्वहन कर रही है। प्रशासनिक नियमों के तहत कार्यवाही करने पर उनके खिलाफ एएनएम के परिजनों द्वारा दबाव बनाया जा रहा है। बीएमओ ने उनके खिलाफ सीएमएचओ से की गई शिकायत के बाद अपना पक्ष रखते हुए मीडिया को बताया कि एएनएम के रिश्तेदारों द्वारा प्रशासनिक कार्यवाही में बाधा उत्पन्न करते हुए उन्हें मानसिक प्रताड़ित किया जा रहा है।

खबर ये भी हैं :  Betul News : बीएमओ के खिलाफ अधीनस्थ कर्मचारी को धमकाने का आरोप

एएनएम मनीषा राठौर मनीष राठौर की सगी बहन है इसीलिए उनके ऊपर झूठे आरोप लगाए जा रहे हैं। उन्होंने शिकायत को निराधार बताते हुए कहा कि उन्होंने समस्त एएनएम /सीएचओ / आशा कार्यकर्ता के लिए मुख्यालय पर रहकर कार्य करने के संबंध में आदेश जारी किया था, जिसमें उल्लेख किया गया था कि सामु.स्वा. केन्द्र भैंसदेही के कर्मचारी अपने अपने मुख्यालय पर रहकर कार्य करना सुनिश्चित करे। अगर कोई भी कर्मचारी अपने कार्यस्थल पर से अनुपस्थित पाया जाता है तो उसके विरूद्ध वरिष्ठ कार्यालय के लिये लेख किया जाएगा और होने वाली कार्यवाही के लिये वे स्वयं जिम्मेदार रहेंगे।

खबर ये भी हैं : Betul Today News : छात्रों ने भ्रमण कर भैरवा हेंडीक्राफ्ट को समझा

आदेश की प्रतिलिपि उन्होंने कलेक्टर, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी की ओर प्रेषित भी की थी। बीएमओ का कहना है कि एएनएम मनीषा राठौर बैतूल से अप डाउन करती है। समय पर कार्यस्थल पर नहीं पहुंचने के कारण उन्होंने सभी स्टाफ के लिए पत्र जारी करते हुए कार्य स्थल पर रहने की हिदायत दी थी। साथ ही उन्होंने यह भी कहा था कि जो कार्यस्थल पर रहेगा, उसी का वेतन आहरित किया जाएगा। बीएमओ का कहना है कि नियम सभी के लिए है, वह प्रशासनिक पद पर रहते हुए अपने पद का निष्ठा पूर्वक निर्वहन कर रही है। अगर प्रशासनिक नियमों से किसी कर्मचारी को व्यक्तिगत रूप से तकलीफ है तो वे ऐसी झूठी शिकायत कर परेशान करने का काम करते हैं।

खबर ये भी हैं :  Betul Crime News : टॉर्च की रोशनी में जुआ खेलते 14 जुआरी गिरफ्तार  

Sagar Karkare

My Name is Sagar Karkare. I am the Editor of This Web Site,

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button