बैतूल

Betul Samachar : शराबी सरपंच, भ्रष्ट रोजगार सहायक की मनमानी से परेशान महिलाओं ने कलेक्टर से की शिकायत

Betul Samachar: Women, troubled by the arbitrariness of drunkard sarpanch and corrupt employment assistant, complained to the collector.

  • आदिवासी महिलाओं ने पंचायत सचिव, पंच पति के खिलाफ लगाए अभद्रता के आरोप

  • जनसुनवाई में पहुंचकर कलेक्टर से की शिकायत, गांव में सीसी रोड बनाने की मांग की

Betul Samachar : शराबी सरपंच, भ्रष्ट रोजगार सहायक की मनमानी से परेशान महिलाओं ने कलेक्टर से की शिकायत

 WHATSAPP GROUP

Join Now

Betul Samachar : (बैतूल)। घोड़ाडोंगरी तहसील अंतर्गत आने वाले ग्राम पंचायत अनकावाड़ी की आदिवासी महिलाओं ने जनसुनवाई में पहुंचकर शराबी सरपंच, रोजगार सहायक के खिलाफ मनमानी करने के आरोप लगाए।पंचायत सचिव, सहायक सचिव एवं पंच पति के खिलाफ अभद्रता करने के भी गंभीर आरोप लगाए हैं। शिकायतकर्ता महिलाओं ने शिकायत आवेदन में बताया कि वे वार्ड क्रमांक एक की निवासी है।

पंचायत से संबंधित कार्यों को लेकर जब वह पंचायत कार्यालय जाती हैं तो सचिव, सहायक सचिव, पंच पति के द्वारा अपमानजनक शब्द बोलकर उन्हें अपमानित किया जाता है। महिलाओं ने यह भी आरोप लगाया कि रोजगार सचिव एवं पंच पति रामजी लाल यादव जाति सूचक शब्द कहते हैं एवं सरपंच शराब के नशे में धूत रहकर पंचायत के कार्यों में ध्यान नहीं देता है।

खबर ये भी हैं :  Betul Today News : डूब क्षेत्र में गई जमीन का डेढ़ साल बाद भी नहीं मिला मुआवजा

अपने ही ट्रैक्टर, सेंटरिंग, मिक्सर मशीन का उपयोग कर फर्जी बिल लगा रहा रोजगार सहायक

महिलाओं ने बताया कि रोजगार सहायक के पास ट्रैक्टर सेंटरिंग एवं मिक्सर मशीन है। ग्राम पंचायत के कार्यों में वह अपने ही ट्रैक्टर, सेंटरिंग, मिक्सर मशीन का उपयोग कर मनमानी फर्जी बिल लगाकर शासन के राजस्व का दुरुपयोग कर रहा है। शिकायत आवेदन के साथ सौंपे गए पंचनामा में उल्लेख किया गया कि ग्राम पंचायत अनकावाड़ी में सीसी रोड निर्माण कार्य मनोहर के मकान से चिखला नदी की ओर जाने वाली सड़क अत्यधिक खराब होने के कारण वार्ड वासियों को आवा गमन में अत्यधिक परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने विगत 15 अगस्त 2022 को ग्राम सभा में सर्वसम्मति से उक्त कार्य को प्रारंभ करने का प्रस्ताव पारित किया था। इसके बावजूद ग्राम पंचायत द्वारा कोई कार्यवाही नहीं की गई। महिलाओं ने कलेक्टर से दोनों मामलों में उचित कार्यवाही करने का आग्रह किया है। ज्ञापन सौंपने वालों में पंच रमेश, बसंती, नविता, सुगवती, प्रमिला, सरोज, रेखा, दिनेश यादव, गणेश यादव आदि शामिल थे।

खबर ये भी हैं : Betul Today News : आज की पीढी के लिए यह स्वर्णीम काल – पंकज जोशी

Sagar Karkare

My Name is Sagar Karkare. I am the Editor of This Web Site,

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button