Betul Today News : आज की पीढी के लिए यह स्वर्णीम काल – पंकज जोशी
Betul Today News: This is a golden period for today's generation - Pankaj Joshi
श्री राम मंदिर दर्शन अभियान समिति की जिला बैठक संपन्न

| WHATSAPP GROUP |
|
Betul Today News : (बैतूल) । 550 वर्षो के सतत संघर्ष के बाद 22 जनवरी 2024 को प्रभु श्री राम की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा देश के हर नागरीक के लिए प्रतिष्ठा की पुर्नस्थाना है। इस समय के लिए संघर्षो की लंबी कहानी हम अपने वरिष्ठजनो से सुन सकते है। आज देश में स्वर्णीम काल चल रहा है। काश्मिर मे धारा 370 का हटना हो या राम जन्म भूमि पर रामलला की प्राण प्रतिष्ठा इन संकल्पो के लिए कई पीढियों का बलिदान हुआ है। आज इस स्वर्णीम काल के लिए देश के सशक्त नेतृत्व के रूप में देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी की बडी भूमिका है। एक समय था जब उत्तर प्रदेश तात्कालिन मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव ने कारसेवकों के प्रवेश पर भी प्रतिबंध लगा दिया था।
खबर ये भी हैं : Betul Crime News : बॉयफ्रेंड से विवाद के बाद नर्सिंग की छात्रा ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, हॉस्टल के कमरे में लटका मिला शव
Betul Today News : आज की पीढी के लिए यह स्वर्णीम काल – पंकज जोशी
आज हर नागरीक ,हर युवा अपनी संस्कृति के पुनःप्रतिष्ठित होने का उत्सव और गर्व महसूस कर रहा है। उक्त उदगार भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष ,श्रीराम मंदिर दर्शन अभियान समिति के प्रदेश प्रभारी पंकज जोशी ने श्रीराम मंदिर दर्शन अभियान समिति की जिला टोली की बैठक में व्यक्त करते हुए कहा कि इन दिनो घर घर अक्षत अभियान चल रहा है। हर कार्यकर्ता और पदाधिकारी प्रभु श्री राम के काम में जुटै हुए है। हमें समाज के हर वर्ग को अयोध्या जाने के लिए आमत्रित भी करना है और प्रोत्साहित भी। पूरे विश्व की नजर भारत भूमि पर है। इसीलिए हम सबका दायित्व है कि 22 जनवरी को अपने आस पास के मंदिर पर साज सज्जा हो भंडारा महाप्रसादी का आयोजन हो, मंदिर परिसरो पर रंगोली पाडी जाए और अपने अपने घरों में तोरन द्वार सजाकर दीपक जलाकर दीपोत्सव मनाना है।
खबर ये भी हैं : Betul Today News : संभागीय खेल-कूद में शिक्षकों ने की शिरकत

Betul Today News : आज की पीढी के लिए यह स्वर्णीम काल – पंकज जोशी
श्री जोशी ने कहा कि प्राण प्रतिष्ठा के पूर्व 14 जनवरी से 21 जनवरी तक देवस्थानों और मंदिरो को सभी राम भक्त पहुंचे और स्वछता अभियान चलाए। अयोध्या जाने वाले यात्रीयों की सूची भी सभी राम भक्तो को तैयार करवाना है। इन यात्रीयों के स्वागत से लेकर भोजन और विश्राम की व्यवस्था राम भक्तो की जिम्मेदारी है। यात्रा के लिए प्रस्थान करने पर भी उत्सव का माहौल हो और जब यात्री वापस आए तो उनके अनुभव समाज में जन जागरण का काम करेगें। श्री जोशी ने कहा कि अयोध्या में जो मंदिर बन रहा है। वह राष्ट्र का मंदिर है जन जन राम मय है। राष्ट्र राम मय है। बैठक को संबोधित करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष आदित्य बबला शुक्ला ने विकसित भारत एम्बेसेडर और श्री राम मंदिर दर्शन अभियान को लेकर पदाधिकारियों और जन प्रतिनिधियों के लक्ष्य और उनको प्राप्त करने की कार्ययोजना साझा की।
खबर ये भी हैं : Betul Today News : मंदिर निर्माण के नाम पर किए गए अतिक्रमण को प्रशासन ने हटाया
Betul Today News : आज की पीढी के लिए यह स्वर्णीम काल – पंकज जोशी
बैठक का संचालन जिला महामंत्री सुधाकर पंवार ने किया एवं आभार श्रीराम मंदिर दर्शन अभियान समिति के जिला संयोजक नरेन्द्र गढेकर ने व्यक्त किया। वहीं विकसित भारत ब्राण्ड एम्बेसेडर की तकनीकि जानकारीयों को सरल रूप से अल्पसंख्यक मोर्चा प्रदेश मडिया प्रभारी अबिजर हुसैन की साझा की। श्री राम मंदिर दर्शन अभियान की इस वृहद जिला बैठक में पूर्व विधायक रामजीलाल उइके, जिला महामंत्री कमलेश सिंह ,अभियान के सह संयोजक वीरेन्द्र बिलगैया , डीके कालभोर , जिला पदाधिकारी, मंडल प्रभारी , मंडलअध्यक्ष , समिति के मंडल संयोजक मौजूद रहे।
खबर ये भी हैं : Betul Today News : अयोध्या से आये पूजित अक्षत और निमंत्रण पत्र किए वितरित



