बैतूल

Betul Today News : 22 जनवरी को सूर्यास्त के बाद घर के सामने दीपक जलाने की जा रही अपील

Betul Today News: An appeal is being made to light a lamp in front of the house after sunset on 22 January.

अयोध्या पहुंचने का निमंत्रण घर-घर पहुंचा रहे विहिप के कार्यकर्ता

Betul Today News : 22 जनवरी को सूर्यास्त के बाद घर के सामने दीपक जलाने की जा रही अपील

WHATSAPP GROUP
Join Now

Betul Today News : (बैतूल)। श्रीराम मंदिर अयोध्या का पूजित अक्षत निमंत्रण घर-घर पहुंचाने का कार्य विश्व हिंदू परिषद व राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के समस्त अनुसांगिक संगठनों द्वारा किया जा रहा है। कार्यकर्ता नगर के प्रत्येक परिवारो में संपर्क कर सभी को इस पुण्य कार्य का स्मरण करा रहे हैं। नगर के सुभाष वार्ड में विहिप विभाग धर्माचार्य प्रमुख रूपेश यादव, विभाग धर्मप्रसार संयोजक कमलेश प्रजापति, जिला सह बालोपासना प्रमुख प्रवीण बाबा अंबुरे, पर्व नगर सुरक्षा प्रमुख दीपक भुजाडे, वार्ड पार्षद किरण खातरकर, सागर करकरे सहित अन्य कार्यकर्ताओं ने रामलला का निमंत्रण वार्ड के परिवारों तक पहुंचाया।

खबर ये भी हैं : Betul Today News : तेजस्विनी का राष्ट्रीय स्तर पर हुआ चयन

Betul Today News : 22 जनवरी को सूर्यास्त के बाद घर के सामने दीपक जलाने की जा रही अपील

विश्व हिंदू परिषद के जिला सह मंत्री विशाल भौरासे ने बताया कि अक्षत वितरण अभियान में बांटे जा रहे आमंत्रण पत्रक के जरिये मंदिर निर्माण की भव्यता व स्वरूप से भी भक्तों को अवगत कराया जा रहा है। पत्रक के पिछले हिस्से में मंंदिर के स्वरूप व इसकी विशेषताओं की जानकारी दी गई है। पत्रक में बताया गया है कि 32 सीढि़यां चढ़कर भक्तों को रामलला के दर्शन प्राप्त होंगे। मंदिर में बनने वाले अन्य प्रकल्पों, साहित मंदिर की संपूर्ण जानकारी दी जा रही है।

खबर ये भी हैं : Betul News : महिला थाना प्रभारी ने छात्र-छात्राओं को बताए अपराध से बचने के तरीके

Betul Today News : 22 जनवरी को सूर्यास्त के बाद घर के सामने दीपक जलाने की जा रही अपील

Betul Today News : 22 जनवरी को सूर्यास्त के बाद घर के सामने दीपक जलाने की जा रही अपील

दीपक गावंडे, गंगा रावत, लता चढ़ोकार, मनोज ठाकुर, सुमित पाल, द्वारका भुजाडे, जसोदा भौरासे, देविका कुम्हारे, शारदा गुबरेल, सरिता यादव, यश बेले, भावेश विश्वकर्मा, रामचंद्र राठौर सहित अन्य कार्यकर्ताओं ने समस्त जिलेवासियों से अपील की है कि 22 जनवरी को प्राण प्रतिष्ठा के दिन सुबह 11 बजे से अपरान्ह एक बजे तक अपने गांव, मोहल्ले, कालोनी के किसी मंदिर के आसपास रामभक्तों को एकत्रित करें। भजन कीर्तन करें। टेलीविजन या कोई एलईडी स्क्रीन लगाकर अयोध्या का प्राण प्रतिष्ठा समारोह समाज को दिखाएं। शंख ध्वनि, घंटानाद, आरती करें, प्रसाद बांटें, शाम को सूर्यास्त के बाद अपने घर के सामने देवताओं की प्रसन्नता के लिए दीपक जलाएं। दीप मालाएं सजाएं। बड़ी दीपावली मनाएं।

खबर ये भी हैं : Betul Samachar : शराबी सरपंच, भ्रष्ट रोजगार सहायक की मनमानी से परेशान महिलाओं ने कलेक्टर से की शिकायत

Sagar Karkare

My Name is Sagar Karkare. I am the Editor of This Web Site,

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button