Betul News : महिला थाना प्रभारी ने छात्र-छात्राओं को बताए अपराध से बचने के तरीके
Betul News: Women police station in-charge told students ways to avoid crime
शासकीय प्राथमिक शाला सिविल लाइन में महिला थाना प्रभारी ने बच्चों को दिया मार्गदर्शन

| WHATSAPP GROUP |
|
Betul News : (बैतूल)। शासकीय प्राथमिक शाला सिविल लाइन में मंगलवार को महिला थाना प्रभारी एवं अन्य महिला पुलिसकर्मियों ने पहुंचकर छात्र-छात्राओं को अपराध की जानकारी देकर अपराध से बचने के तरीके बताएं। छात्र-छात्राओं को गलत व्यक्तियों की पहचान करने, आवारा तत्वों से सावधान रहने, भीड़भाड़ वाले स्थानों में सतर्क रहने, रास्ता रोकर परेशान करने वाले, सोशल मीडिया का प्रयोग सावधानी पूर्वक करने, अनजान व्यक्ति से वार्तालाप ना करने, फोटो वीडियो शेयर ना करने, सूनसान रास्तों में अपनी सुरक्षा करने व कई हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी। साथ ही छात्र-छात्राओं को गुड-टच, बैड टच संबंधी बातें बताई। (Betul News)
खबर ये भी हैं : Betul Samachar : शराबी सरपंच, भ्रष्ट रोजगार सहायक की मनमानी से परेशान महिलाओं ने कलेक्टर से की शिकायत

Betul News : महिला थाना प्रभारी ने छात्र-छात्राओं को बताए अपराध से बचने के तरीके
महिला थाना प्रभारी संध्या सक्सेना ने छात्राओं को मोबाइल में क्या देखना है, क्या नहीं देखना है इस पर मार्गदर्शन दिया। जयंती सक्सेना ने छोटे बच्चों के अपहरण की घटनाओं के बारे में बताया। निर्भया प्रभारी भावना रघुवंशी, जिया किरार एवं ममता रावत ने भी कई महत्वपूर्ण जानकारी दी। इस अवसर पर बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं सुंदर गीत प्रस्तुत किए। शिक्षिका अंजलि सलाम ने महिला पुलिसकर्मियों का तिलक लगाकर सम्मान किया। कार्यक्रम का संचालन प्रधान पाठक सुनील तरकसवार एवं आभार प्रदर्शन पलक सोनिया खांडवे ने किया। कार्यक्रम के दौरान महिला थाना का स्टाफ, निर्भया मोबाइल स्टाफ, स्कूल के अन्य शिक्षक एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। (Betul News)
खबर ये भी हैं : Betul Today News : डूब क्षेत्र में गई जमीन का डेढ़ साल बाद भी नहीं मिला मुआवजा



