Chhindwara Today News : उत्तरप्रदेश ने अपने नाम किया अखिल भारतीय कबड्डी का खिताब, फाइनल में गुजरात को दी शिकस्त
Chhindwara Today News: Uttar Pradesh won the All India Kabaddi title, defeated Gujarat in the final.
विजेता टीम को 1 लाख और उपविजेता टीम को 50 हजार की नगद राशि के साथ चमचमाती ट्राफी की गई प्रदान

| WHATSAPP GROUP |
|
Chhindwara Today News : जनजागरण मंच के तत्वाधान में स्व श्री जयचंद जी जैन की स्मृति में स्थानीय दशहरा मैदान में आयोजित अखिल भारतीय ओपन कबड्डी प्रतियोगिता के अंतर्गत चौथे और अंतिम दिन शुक्रवार को स्वामी विवेकानंद जयंती के अवसर पर अखिल भारतीय प्रतियोगिता के चार क्वाटर फाइनल दो सेमीफाइनल और एक फाइनल मैच खेला गया, सभी मैच बड़े ही रोमांचक रहे, कुछ मैचों में तो अंतिम मिंटो में हार जीत का फैसला हुआ।
जनजागरण मंच के सदस्य दुर्गेश नरोटे ने जानकारी देते हुए बताया की सर्वप्रथम पहला क्वाटर फाइनल उत्तरप्रदेश विरुद्ध रेड आर्मी दिल्ली के मध्य खेला गया जिसमे उत्तर प्रदेश ने जीत हासिल की, दूसरा क्वाटर फाइनल बालू क्लब हरियाणा और स्पोर्ट एकेडमी नरवाल के मध्य खेला गया जिसमे नरवाल की टीम विजय रही, तीसरा क्वाटर फाइनल स्टार एकेडमी जबलपुर और पानीपत के बीच खेला गया जिसमे जबलपुर ने जीत हासिल की, वही चौथा और अंतिम क्वाटर फाइनल मैच एमडी गुजरात व देवरी छिंदवाड़ा के मध्य खेला गाय जिसमे गुजरात की टीम विजय रही।
खबर ये भी हैं : Chhindwara Today News : आंखों के इलाज के नाम पर आंखे छीन ली लायंस आई हॉस्पिटल परासिया ने
इसके बाद दो सेमीफाइनल मैच खेले गए, पहला सेमीफाइनल मैच उत्तरप्रदेश और नरवाल रोहतक के मध्य हुआ इस रोमांचक मुकाबले में उत्तरप्रदेश ने शानदार जीत दर्ज की और फाइनल में अपनी जगह बनाई, दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला स्टार एकेडमी जबलपुर और एमडी गुजरता के मध्य खेला गया जिसमे गुजरात ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए जबलपुर को हराकर फाइनल में प्रवेश किया।
तत्पश्चात अतिथियों की मौजूदगी में देर शाम दूधिया रोशनी में प्रतियोगिता का समापन समारोह प्रारंभ हुआ, सर्वप्रथम उपस्थित अतिथियों ने स्वामी विवेकानंद और भारत माता की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्वलित किया, तत्पश्चात जनजागरण मंच के संयोजक रमेश पोफली ने स्वागत उद्बोधन देते हुए मंच पर उपस्थित अतिथियों को शॉल श्रीफल देते हुए पुष्प माला पहनाकर स्वागत किया गया, तत्पश्चात अतिथियों ने मैदान में पहुंचकर फाइनल में प्रवेश करने वाली उत्तरप्रदेश और गुजरता की टीमों के खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त करने के साथ सिक्का उछालकर टॉस कराया। (Chhindwara Today News)
खबर ये भी हैं : Chhindwara News : राष्ट्रीय युवा दिवस के उपलक्ष्य में विधार्थी परिषद ने जिले में किए विभिन्न आयोजन
अखिल भारतीय कबड्डी प्रतियोगिता का फाइनल मैच बड़ा ही कश्मकश भरा रहा, मैच के अंतिम समय में उत्तरप्रदेश की टीम ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए 12 अंको के अंतर से गुजरात को करारी शिकस्त देते हुए चमचमाती ट्राफी अपने नाम की, तो वही उपविजेता रही गुजरात ने प्रतियोगिता में दूसरा स्थान प्राप्त किया, फाइनल मैच के दौरान मैदान में हजारों की संख्या में कबड्डी प्रेमी और दर्शक उपस्थित थे, अंत में अतिथियों द्वारा राष्ट्रीय और जिला स्तर की विजेता उपविजेता टीमों को नगद राशि के साथ ट्राफी और प्रतियोगिता के अन्य पुरस्कार प्रदान किए गए, मंच के संयोजक रमेश पोफली द्वारा इस सफल आयोजन पर जनजागरण मंच के सभी सदस्यों, कबड्डी प्रेमी बंधुओ सहित प्रतियोगिता में प्रत्येक्ष अप्रत्येक्ष रूप से अपना सहयोग प्रदान करने वाले बंधुओ को ध्यानवाद देते हुए समस्त इलेक्ट्रानिक प्रिंट मीडिया के साथियों का आभार व्यक्त किया, साथ ही आने वाले वर्ष फिर इसी तरह भव्य आयोजन के साथ मिलने की बात कहते हुए चार दिवसीय प्रतियोगिता के समापन की घोषणा की।
खबर ये भी हैं : Chhindwara News : कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में सभी अधिकारियों की परिचयात्मक बैठक हुईं
अखिल भारतीय प्रतियोगिता की विजेता टीम को प्रथम पुरस्कार के रूप में एक लाख रुपए नगद, और उपविजेता टीम को दितीय पुरस्कार के रूप में 50 हजार रूपए नगद सहित चमचमाती हुई ट्राफी जनजागरण मंच द्वारा प्रदान की गई, साथ ही जिला स्तर की विजेता उपविजेता टीमों के अलावा बेस्ट केचर, बेस्ट रेडर और बेस्ट दर्शक सहित अन्य पुरस्कारों का वितरण मैदान में किया गया, फाइनल मैच के दौरान मंच द्वारा की गई भव्य आतिशबाजी विशेष कार्षण का केंद्र रही। फाइनल मैच के दौरान अतिथि के रूप में ये रहे मौजूद- मध्यप्रदेश शासन के पूर्व मंत्री चौधरी चंद्रभान सिंह, पूर्व विधायक नाथन शाह कवरेती, रमेश दुबे, ताराचंद बावरिया, उत्तम ठाकुर सहित मंच के सहसयोजक निरपट सिंह टेखरे, अजय शुक्ला व अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित थे। (Chhindwara Today News)
खबर ये भी हैं : Chhindwara News : भाजपा जिला अध्यक्ष विवेक बंटी साहू जी प्रधानमंत्री जी से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जुड़े।



