Betul Samachar : साहू समाज का हमेशा रहूंगा ऋणी: विधायक हेमंत खंडेलवाल
Betul Samachar: I will always be indebted to Sahu community: MLA Hemant Khandelwal
साहू समाज नगर समिति ने विधायक का फलों से किया तुलादान
| WHATSAPP GROUP |
|
Betul Samachar : (बैतूल)। कर्मा मंदिर काली चट्टान में रविवार को जिला साहू समाज नगर समिति की महिलाओं द्वारा हल्दी कुमकुम कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में समाज की महिलाओं ने एक दूसरे को हल्दी कुमकुम की बधाइयां दी। इस अवसर पर समाज द्वारा विधायक हेमंत खंडेलवाल का भव्य स्वागत कर सम्मान किया गया। विधायक का फलों से तुलादान किया गया। विधायक ने कहा कि मैं हमेशा साहू समाज का ऋणी रहूंगा क्योंकि साहू समाज द्वारा मुझे हमेशा ही सहयोग दिया गया है। समाज की प्रगति में पूर्ण सहयोग करने का आश्वासन देता हूं।
खबर ये भी हैं : Betul Crime : लंबे समय से हो रही है पशु तस्करीः तस्कर; जंगल के रास्ते मवेशियों को पैदल कत्लखाना ले जा रहे थे, 2 गिरफ्तार, 1 फरार

Betul Samachar : साहू समाज का हमेशा रहूंगा ऋणी: विधायक हेमंत खंडेलवाल
इस अवसर पर माँ कर्मा फिल्म के राष्ट्रीय प्रचारक राजा साहू द्वारा फिल्म के बैनर पोस्टर का विमोचन भी विधायक हेमंत खंडेलवाल से कराया गया।सामाजिक लोगों ने सर्वसम्मति से आगामी 5 अप्रैल को कर्मा जयंती आयोजन संपन्न करने का निर्णय लिया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से मां कर्मा साहू समाज नगर समिति के अध्यक्ष श्रीराम दियावार, शिवदयाल साहू, पारन्या साहू, बालाराम साहू, मूलचंद साहू, किशोरीलाल दियावार, आशीष साहू, विपिन साहू, हेमंत साहू, प्रदीप, अनिल साहू, नवीन साहू, महेश साहू, हिमांशु साहू, पवन साहू, राजा साहू, ललित आजाद, केएल चौधरी, मूलचंद, चंद्रकला साहू, तरुण साहू, गीता साहू, कविता साहू, सुनंदा साहू, पदमा साहू, रश्मि साहू, कुसुमलता साहू, तोमेश साहू, सुमन साहू, शारदा साहू, मालती साहू, सोनू साहू, प्रीति साहू, कीर्ति साहू एवं समिति के समस्त सदस्य उपस्थित रहे।
खबर ये भी हैं : Betul News : बैतूल के सापना जलाशय में शुरू हुआ जल पर्यटन




