बैतूल

Betul Samachar : एनएच से कनेक्ट ग्रामों-खेतों में हो सुगम आवागमन

Betul News: There should be convenient textbooks in villages and farms connected to NH.

  • सांसद-बैतूल विधायक ने एनएचएआई के इंजीनियरों-कंस्ट्रक्शन कंपनी को दिये निर्देश

  • एनएच-47 पर 50 किमी भ्रमण कर ग्रामीणों-किसानो की सुनी समस्याये

Betul Samachar : एनएच से कनेक्ट ग्रामों-खेतों में हो सुगम आवागमन

 WHATSAPP GROUP
Join Now

Betul Samachar : (बैतूल)। बैतूल-इन्दौर राष्ट्रीय राजमार्ग-47 के निर्माण से एनएच से कनेक्ट ग्रामों एवं खेतो में आवागमन, पानी की निकासी सहित अन्य समस्याओं को लेकर लगातार मिल रही शिकायतों को गंभीरता से लेकर क्षेत्रीय सांसद दुर्गादास उइके एवं बैतूल विधायक हेमंत खण्डेलवाल ने 30 जनवरी को एनएच पर लगभग 50 किमी भ्रमण कर लगभग दो दर्जन ग्रामो के ग्रामीणों एवं किसानो की समस्यायें सुनी। इस दौरान बैतूल एसडीएम अभिषेक  चौरसिया, तहसीलदार अतुल श्रीवास्तव, एनएचएआई के साइड इंजीनियर मयूर जैन, कन्स्ट्रक्शन कंपनी बंसल के एनएच राव भी मौजूद थे।

खबर ये भी हैं :  Betul Today News : वार्षिकोत्सव में छात्राओं ने दी रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुति

सांसद एवं बैतूल विधायक ने लगभग 4 घंटे तक एनएच का भ्रमण कर कनेक्टेड गांव और खेतो में आ रही विभिन्न समस्याओं को मौके पर जाकर देखा। उन्होने एनएचएआई के इंजीनियरों सहित कस्ट्रक्शन कंपनी के प्रतिनिधि को एनएच से कनेक्ट ग्रामों एवं खेतो में सुगम आवागमन की व्यवस्था करने के साथ ही ग्रामीणों एवं किसानो की सभी समस्याओं का त्वरित निराकरण करने के निर्देश दिये। एनएचएआई के साइड इंजीनियर एवं बंसल कंपनी के प्रतिनिधि द्वारा समस्याओं का जल्द से जल्द निराकरण करने का आश्वासन दिया।

खबर ये भी हैं :  Betul Today News : विकृति बचाव एवं विशाल चर्म रोग निदान शिविर 30 जनवरी को

Betul Samachar : एनएच से कनेक्ट ग्रामों-खेतों में हो सुगम आवागमन

दो दर्जन ग्रामो के ग्रामीणो-किसानों से सुनी समस्याये (Betul Samachar)

मंगलवार को सुबह 9 बजे से लेकर दोपहर तक सांसद डीडी उइके एवं बैतूल विधायक हेमंत खण्डेलवाल ने बैतूल-इंदौर राष्ट्रीय राजमार्ग 47 से कनेक्ट सीताडोंगरी, जोगली, जीन, दनोरा, कुम्हली हिवरखेड़ी, देवगांव, खेडी सांवलीगढ, अखतवाड़ा, महदगांव, डहरगांव, भडूस, रोढा सहित दो दर्जन ग्रामो के ग्रामीणों एवं किसानो से हाइवे के किनारे मिलकर समस्याये सुनी और समस्याओं से संबंधित साइट की विजिट भी एनएचएआई, राजस्व अधिकारियों एवं कन्स्ट्रक्शन कंपनी के प्रतिनिधियों के साथ की। बैतूल विधायक श्री खण्डेलवाल ने एनएचएआई के इंजीनियर एवं बंसल कंपनी के प्रतिनिधि को समस्याग्रस्त ग्रामीणों एवं किसानों से चर्चा कर समस्याओं का त्वरित निराकरण  के निर्देश दिए।

खबर ये भी हैं :  Betul Today News : प्रशासनिक स्टॉफ को कुशल प्रबंधन के गुर सिखाये

Betul Samachar : एनएच से कनेक्ट ग्रामों-खेतों में हो सुगम आवागमन

इन समस्याओं से मिलेगी निजात (Betul Samachar)

सांसद एवं बैतूल विधायक द्वारा एनएच से सटे ग्रामों एवं खेतों का निरीक्षण करने एवं किसानो, ग्रामीणों से की गई चर्चा में मुख्य रूप से सर्विस रोड, कनेक्टिंग रोड, अंडरपास, रिटर्निग वॉल, पुलिया, नाली निर्माण, एनएच निर्माण से क्षतिग्रस्त सड़को की मरम्मत, ट्यूबवेल खनन, स्पीड ब्रेकर निर्माण, लाइटिंग लगाने सहित अन्य समस्याये सामने आयी। ग्रामीणों एवं किसानो को उक्त समस्याओं से निजात दिलाने के लिए ठोस पहल करते हुए सांसद एवं बैतूल विधायक ने एनएचएआई के इंजीनियर एवं बंसल कंपनी को समस्याओं का त्वरित निराकरण करने के निर्देश दिए।

खबर ये भी हैं :  Betul Samachar : साहू समाज का हमेशा रहूंगा ऋणी: विधायक हेमंत खंडेलवाल  

Betul Samachar : एनएच से कनेक्ट ग्रामों-खेतों में हो सुगम आवागमन

Betul Samachar : एनएच से कनेक्ट ग्रामों-खेतों में हो सुगम आवागमन

बैतूल विधायक श्री खण्डेलवाल ने निर्देश दिये कि ग्रामों एवं खेतों में सुगम आवागमन तथा खेतों में जलभराव रोकने के लिए पुख्ता इन्तजाम के साथ ही अन्य समस्याओं का त्वरित निराकरण सुनिश्चित करें। उन्होने एनएचएआई के इंजीनियर को निर्देशित किया कि जो समस्यायें स्थानीय स्तर पर हल नही हो पा रही है उनकी विस्तृत जानकारी उपलब्ध कराये। जिससे सांसद केन्द्रीय मंत्री नितिन गडकरी से मिलकर समस्याओं का निराकरण करवा सके। सांसद एवं बैतूल विधायक के साथ एनएच से कनेक्टिंग ग्रामो में भ्रमण के दौरान पूर्व भाजपा अध्यक्ष अनिल सिंह कुशवाह, भाजपा मंडल अध्यक्ष नितिन बारस्कर, रेवती सरले, पूर्व जिला पंचायत सदस्य गम्फू पाठा, शंकर चढोकार, कमल मालवीय, जुबेर पटेल, चन्द्रभान सिंह चंदेल, कमलेश रावत, रमेश पाठा, महेश पाठा, केवल सिंह ठाकुर, मुन्ना मानकर, संतोष टेकाम, राजाराम राठौर सहित भाजपा नेता, किसान एवं ग्रामीण मौजूद थे।

खबर ये भी हैं :  Bajaj Chetak EV : बजाज की इलेक्ट्रिक स्‍कूटर तेजी से लोगो को बना रही दीवाना, मात्र इतने रूपयों में ले जाए घर, जानें जबरदस्‍त फीचर्स

Sagar Karkare

My Name is Sagar Karkare. I am the Editor of This Web Site,

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button