बैतूल

Betul Samachar : नीलामी होने के बाद भी बोलीदार को नहीं दिया जा रहा हाट बाजार का ठेका

Betul Samachar: Even after the auction, the contract of Haat Bazaar is not being given to the bidder.

जनसुनवाई में पहुंचा मामला, आवेदक ने पंचायत सचिव के खिलाफ लगाए आरोप

Betul Samachar : नीलामी होने के बाद भी बोलीदार को नहीं दिया जा रहा हाट बाजार का ठेका

WHATSAPP GROUP
Join Now

Betul Samachar : (बैतूल)। जिला मुख्यालय के अंतर्गत आने वाले ग्राम खेड़ी सांवलीगढ़ में हॉट बाजार की नीलामी प्रक्रिया सम्पन्न होने के बाद भी बोलीदार को बाजार का ठेका नहीं दिया जा रहा है। आवेदक ने आरोप लगाया कि ग्राम सचिव द्वारा अंतिम बोली लिखकर स्टांप देने से इनकार किया जा रहा है। इस मामले में आवेदक प्रहलाद पिला कल्लू राठौर ने जनसुनवाई में पहुंचकर उचित कार्यवाही करने का आग्रह किया है। गौरतलब है कि विगत 8 फरवरी को ग्राम खेड़ी सावलीगढ़ में हॉट बाजार की नीलामी की गई थी। 1 वर्ष की अवधि के लिए की गई इस नीलामी में सबसे उच्चतम आखरी बोली प्रहलाद पिता कल्लू राठौर की थी।

खबर ये भी हैं :  Betul Today News : सामाजिक आयोजन में डीजे उपयोग करने पर कोरकू समाज लगाएगा 50 हजार का जुर्माना, लगुन में पारम्परिक वाद्ययंत्रों, ढोल, चाप्स, घुंघरू, बांसुरी के माध्यम से उत्सव मनाने की अपील

Betul Samachar : नीलामी होने के बाद भी बोलीदार को नहीं दिया जा रहा हाट बाजार का ठेका

Betul Samachar : नीलामी होने के बाद भी बोलीदार को नहीं दिया जा रहा हाट बाजार का ठेका

आवेदक ने बताया पूर्व जारी सूचना अनुसार जनपद पंचायत बैतूल के आदेश अनुसार हाट बाजार की नीलामी 01 अप्रैल 2024 से 31मार्च 2025 तक कुल एक वर्ष की अवधि के लिए नीलामी कार्यवाही प्रारम्भ की गई। जनपद पंचायत बैतूल के आदेशित पंजीयक समन्वयक अधिकारी प्रहलाद सोनी की उपस्तिथि में निर्धारित अपसेट प्राइज़ 3 लाख 85 हजार से बोली प्रारम्भ की गई। जिसमें प्रहलाद पिता कल्लू राठौर, छुटटन पिता भद्दू राठौर, राधेश्याम पिता जगदीश राठौर, कमलेश पिता खेमराज राठौर, महादेव पिता शिवबकस राठौर, कपिल पिता अशोक राठौर इन सभी ने बोली लगाई। सबसे उच्चतम आखरी बोली प्रहलाद पिता कल्लू राठौर ने 4 लाख 22 हजार लगाई।

खबर ये भी हैं :  Betul Sarni News : धरना स्थल पर पहुंचे प्रशासन के आला अधिकारियों ने ठोस आश्वासन देकर खत्म करवाई भूख हड़ताल

Betul Samachar : नीलामी होने के बाद भी बोलीदार को नहीं दिया जा रहा हाट बाजार का ठेका

प्रहलाद पिता कल्लू राठौर के नाम पर ग्राम के पंच, सरपंच, सचिव, सहायक सचिव एवं पंचायत कर्मचारी सभी के सामने बोली फाइनल हुई। लेकिन पांच सौ रूपये के स्टाम्प पर 4 लाख 22 हजार की बोली लिखने का जब नंबर आया तब ग्राम पंचायत द्वारा स्टांप देने से इंकार कर दिया गया, कारण पूछने पर कोई उचित जवाब नहीं मिला। ग्राम सचिव धनवान सिंह से जब कहा गया कि वह इस मामले में कलेक्टर से शिकायत करेंगे तो सचिव द्वारा कहा गया कि कलेक्टर से शिकायत करो या कहीं भी कुछ नहीं कर पाओगे। आवेदक ने ग्राम पंचायत खेड़ी सावलीगढ़ पर उचित कार्यवाही कर हाट बाज़ार का ठेका देने की मांग की।

खबर ये भी हैं :  Betul Today News : एक दर्जन युवाओ ने कांग्रेस छोड भाजपा का थामा दामन

Sagar Karkare

My Name is Sagar Karkare. I am the Editor of This Web Site,

Related Articles

Back to top button