बैतूल

Betul Samachar : वैभव गुप्ता के हास्य व्यंग्य से हंसते-हंसते लोटपोट हुए दर्शक 

Betul Samachar: The audience burst out laughing with Vaibhav Gupta's humorous satire.

रंगारंग कार्यक्रम में कलाकारों ने बांधा समां, गंगा जमुना तहजीब की दिखी झलक

 Betul Samachar : वैभव गुप्ता के हास्य व्यंग्य से हंसते-हंसते लोटपोट हुए दर्शक 

 WHATSAPP GROUP
Join Now

Betul Samachar : (बैतूल)। जेएच कालेज के अटल सभागार में मंगलवार की रात रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ उत्तम दीक्षित फेसबुक दोस्त सम्मान समारोह एवं वैभव गुप्ता कॉमेडी नाइट्स का आयोजन किया गया। इस अवसर पर सुप्रसिद्ध स्टैंड अप कॉमेडी वैभव गुप्ता पुणे ने कार्यक्रम में पहुंचे फेसबुक दोस्तों का भरपूर मनोरंजन किया। वैभव गुप्ता ने अपने हास्य व्यंग्य से दर्शकों को हंसते – हंसते लोटपोट होने पर मजबूर कर दिया। कार्यक्रम की शुरुआत में डैनी सावन कुमार, धीरज बोथरा, कमल बग्गा, डॉ.विनय चौहान ने एक से एक गाने गाकर कार्यक्रम में धूम मचा दी।

कार्यक्रम की शुरुआत में अनहद संगीत महाविद्यालय के दिलीप रावत एवं सुप्रसिद्ध गायिका जूही रावत ने गणेश वंदना, सरस्वती वंदना, संस्कृत के श्लोक तथा मनभावन गाने गाकर कार्यक्रम में समां बांध दिया। कुमारी आबिदा खान ने शुभ मंगलम सुस्वागतम गाने पर मनमोहक नृत्य कर गंगा जमुना तहजीब की मिसाल कायम की। प्रसिद्ध डांस कोरियोग्राफर चंद्रिका सोनी एवं उनकी सहेलियों ने राम आएंगे आएंगे राम आएंगे मेरी झोपड़ी के भाग आज खुल जाएंगे तथा गरबा डांस की प्रस्तुति दी।

खबर ये भी हैं : Betul Today News : खेड़ी सावलीगढ़ पंचायत में चल रही सचिव की भर्राशाही

मंच पर 1 घंटे तक रहे कॉमेडी किंग (Betul Samachar)

सुप्रसिद्ध स्टैंड अप कॉमेडी वैभव गुप्ता पुणे ने करीब 1 घंटे तक मंच पर रहकर जनता को हंसा हंसा कर ताली बजाने पर मजबूर कर दिया। बैतूल जिले में स्टैंड अप कॉमेडी का यह पहला कार्यक्रम हुआ था। इसके बाद वैभव गुप्ता ने कई तरह की कविताओं से जिसमें मैं नारी हूं सहित सीमा पर तैनात परिवार की व्यथा को एक प्रसिद्ध कविता में पिरोया। जानकारी के अनुसार स्टैंड अप कॉमेडी किंग वैभव गुप्ता का बचपन ग्राम शाहपुर में बीता है, उस समय की अपनी कहानी किस्से सुनाकर उन्होंने सबको आनंदित कर दिया। कार्यक्रम करीब 11 बजे रात तक चला। उत्तम दीक्षित फेसबुक सम्मान समारोह के इस अवसर पर पांढुर्णा नागपुर से पहुंची प्रसिद्ध गायिका सविता मस्के ने गली में आज चांद निकला गाना गाकर सबको थिरकने पर मजबूर कर दिया। (Betul Samachar)

खबर ये भी हैं :  Betul Samachar : आरडीसीसी के छात्र-छात्राओं ने जेईई मेन परीक्षा में अदभूत-अविश्वसनीय एवं अतुलनीय सफलता हासिल की

 Betul Samachar : वैभव गुप्ता के हास्य व्यंग्य से हंसते-हंसते लोटपोट हुए दर्शक 

एक जगह एकत्रित हुए सैकड़ों फेसबुक दोस्त (Betul Samachar)

उत्तम दीक्षित फेसबुक दोस्त सम्मान समारोह में सैकड़ों फेसबुक दोस्त जिले और जिले के बाहर से भी कार्यक्रम में आए थे। इस अवसर पर देश दुनिया में बैतूल जिले का नाम बढ़ाने वाले स्टैंड अप कॉमेडी किंग वैभव गुप्ता का सम्मान सभी दिल खुश दोस्तों द्वारा किया गया। वहीं प्रसिद्ध साहित्यकार प्रवीण गुगनानी का भी 370 पर लिखी बुक के लिए सम्मान किया गया। उत्तम दीक्षित फेसबुक दोस्त सम्मान समारोह में चिचोली के प्रमोद शुक्ला प्रसिद्ध समाजसेवी, रेड क्रॉस सोसाइटी के अध्यक्ष डॉ अरुण जयसिंहपुरे, अस्पताल के डॉ.रोहित पराते, रानू वर्मा, राजा ठाकुर, शिव प्रसाद राठौर, ज्योतिषाचार्य पंडित हीरेन्द्र शुक्ला शामिल हुए। कार्यक्रम के अंत में राजू उर्फ राजीव खंडेलवाल ने इस कार्यक्रम और सम्मान समारोह की रूपरेखा बताई। सम्मानित सदस्य एवं उपस्थित सज्जनों का आभार व्यक्त किया।

खबर ये भी हैं :  Betul Samachar : 6 माह से नहीं मिला मानदेय, शीघ्र दिया जाए

Sagar Karkare

My Name is Sagar Karkare. I am the Editor of This Web Site,

Related Articles

Back to top button