बैतूल

Betul Accident News : भीषण सड़क हादसे में मासूम सहित तीन की मौत

Betul Accident News: Three including innocent died in horrific road accident

Betul Accident News : भीषण हादसे में मासूम सहित तीन की मौत

WHATSAPP GROUP
Join Now

Betul Accident News : बैतूल के चिचोली इलाके में दो अलग-अलग सड़क हादसों में तीन की मौत हो गई। मृतकों में दो महीने की बच्ची, एक महिला और एक पुरुष शामिल हैं। पहली घटना झारकुंड के पास हुई है, जहां दो बाइक के आपस में टकराने से 2 महीने की मासूम ने दम तोड़ दिया। हादसे के समय मासूम कायरा, मां मुन्नी की गोद में थी। टक्कर के बाद वह मां के हाथों से छिटककर सड़क पर जा गिरी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मां को भी चोट आई है। महिला कटकुही चिचोली की रहने वाली थी।

खबर ये भी हैं :  Betul News : नल जल योजना, लापरवाह ठेकेदारों को दे नोटिस: कलेक्टर श्री सूर्यवंशी

Betul Accident News : भीषण सड़क हादसे में मासूम सहित तीन की मौत

एक अन्य हादसे में कहु नाला चिरापाटला के पास मुल्लाजी धुर्वे की ट्रक की टक्कर में मौत हो गई। बताया जा रहा है कि मुल्लाजी और उसकी पत्नी फूलवती गांव जामगांव में शादी समारोह में शामिल होने पहुंचे थे। जहां से देर शाम दोनों पति-पत्नी वापस लौट रहे थे। रास्ते में एक ट्रक ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। इससे मुल्लाजी की मौके पर ही मौत हो गई ।जबकि घायल फूलवती को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। हालत गंभीर होने पर उसे भोपाल रेफर किया गया। भोपाल ले जाते समय उसने भी रास्ते में ही दम तोड़ दिया। यह दंपति बेला चिचोली के रहने वाले थे।

खबर ये भी हैं :  Betul Today News : उप मुख्यमंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल से कलेक्टर ने की सौजन्य भेंट

Sagar Karkare

My Name is Sagar Karkare. I am the Editor of This Web Site,

Related Articles

Back to top button