बैतूल

Betul News : अयोध्या में जिले के 71 यजमानों ने 10 दिन में अर्पित की 13 करोड़ 51 लाख आहुतियां 

Betul News: 71 Yajmans of the district offered 13 crore 51 lakh offerings in Ayodhya in 10 days.

रघुवंशी समाज ने अयोध्या धाम में किया महाविराट 2121 कुण्डीय श्रीराम महायज्ञ

Betul News : अयोध्या में जिले के 71 यजमानों ने 10 दिन में अर्पित की 13 करोड़ 51 लाख आहुतियां 

 WHATSAPP GROUP
Join Now

Betul News : (बैतूल)। श्रीराम जन्मभूमि अयोध्या धाम में भारतवर्ष के समस्त रघुवंशी समाज द्वारा 2121 कुंडीय ऐतिहासिक, विश्व प्रसिद्ध श्रीराम महायज्ञ का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। 10 से 18 फरवरी तक चले इस महायज्ञ में बैतूल जिले से 71 यजमानों ने 10 दिन में 13 करोड़ 51 लाख आहुतियां अर्पित की। श्रीश्री श्याम दास महाराज, पूज्यपाद रामकिशोर दास, बालकदास व जगत गुरु रामस्वरूप आचार्य व अन्य संतों के सानिध्य में यज्ञ सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। रघुवंशी समाज से मिली जानकारी के अनुसार प्रभु श्री रामचंद्र के आशीर्वाद व साकेतवाशी कनक बिहारी महाराज के संकल्प के अनुसार श्री राम लला मंदिर बनने की खुशी में यह महायज्ञ किया गया। जिसमें भारतवर्ष के ही नहीं समूचे विश्व के अनेकों धर्म प्रेमी महानुभावों ने आकर इस महायज्ञ के दर्शन किए।

खबर ये भी हैं : Betul News : हितग्राही मूलक योजनाओं में फर्जी बिल बाऊचर लगाकर ग्राम रोजगार सहायक ने की अनियमितता

रघुवंशी समाज का संकल्प था कि जैसे ही अयोध्या में श्री राम मंदिर बनाकर तैयार होगा, तब प्रभु श्री रामचंद्रजी का विशाल यज्ञ करेंगे। साकेत वासी कनक बिहारी श्री श्री 1008 महामंडलेश्वर स्वामी ने समस्त रघुवंशी समाज की ओर से महायज्ञ का संकल्प लिया था। श्री राम मंदिर का फैसला हुआ तो उन्होंने एक करोड़ 11 लाख की राशि राम मंदिर ट्रस्ट को नगद दान दी। साकेत कनक बिहारी महाराज ने अपने हाथों से इस महा विराट महायज्ञ का शुभारंभ करवाने को लेकर यजमान भी बनाएं थे, लेकिन एक सड़क हादसे में संत कनक बिहारी महाराज का देव लोक गमन हुआ। इसके बाद समूचे भारतवर्ष के रघुवंशी समाज ने उनके संकल्प को पूरा करने का निर्णय लिया था। 10 से 18 फरवरी तक चले इस महायज्ञ में पूरे भारत सहित विश्व के राम भक्त शामिल हुए। बैतूल जिले के 71 यजमान आहुति समर्पित कर महा पुण्य के भागी बने।

खबर ये भी हैं :  Betul Today News :  रक्तदान की तरह अमूल्य है मतदान

Betul News : अयोध्या में जिले के 71 यजमानों ने 10 दिन में अर्पित की 13 करोड़ 51 लाख आहुतियां 

इन्होंने संभाली व्यवस्था (Betul News)

10 से 18 फरवरी रघुवंशी समाज द्वारा राम भक्तों के लिए अयोध्या में भंडारे व रुकने की भी व्यवस्था की गई। बैतूल जिले के शिक्षक नारायण सिंह नगदे ने एक माह का समय दान कर अयोध्या में पूरी व्यवस्था बनाने में सहयोग प्रदान किया। इसके साथ ही जिला यज्ञ संचालन समिति के बीरबल सिंह रघुवंशी पूर्व जिला अध्यक्ष, शिवशंकर सिंह शिक्षक, रेखनसिंह ठाकुर, जीएएसआई रामकिशोर चौधरी चिखलीकला, रामेश्वर पटेल, हरदयाल सिंह रघुवंशी, विजय सिंह चौधरी, ईश्वर सिंह पटेल, कलवन पटेल, कुबेर चौधरी, रघुनाथ पटवारी, घुड़िया पटेल, दुलीचंद पटेल, ज्वाला सिंह रघुवंशी, नत्थू सिंह ठाकुर शिक्षक, दीपचंद पटेल, होशियार सिंह ठाकुर शिक्षक, रूप सिंह रघुवंशी, वीर सिंह रघुवंशी, प्रभु सिंह ठाकुर शिक्षक, दिलीप सिंह नगदे व अमरसिंह रघुवंशी के साथ अनेक यजमान व अन्य कारसेवकों ने यज्ञ की सफलता में सहयोग प्रदान किया।

खबर ये भी हैं :  Betul Samachar : भाजपा ने शुरू किया शक्ति वन्दन अभियान, जिला कार्यशाला में स्व सहायता समूह की बहनो का किया सम्मान

Betul News : अयोध्या में जिले के 71 यजमानों ने 10 दिन में अर्पित की 13 करोड़ 51 लाख आहुतियां 

हनुमान जी को लगाया सवामन लड्डू का भोग (Betul News)

यज्ञ संपन्न होने के बाद अयोध्या के हनुमानगड़ी महाराज को सवामन लड्डू का भोग लगाया गया। सैकड़ो किलो मिठाई वितरित कर खुशियां मनाई गई। इस अवसर पर मुनिराज पटेल मुख्य यजमान, अजय सिंह रघुवंशी विदिशा, निरंजन चौधरी छिंदवाड़ा, दानसिंह पटेल, घनश्याम रघुवंशी गुना, अजब रघुवंशी विदिशा, तुलसीराम रघुवंशी इंदौर, बलवंत रघुवंशी भोपाल, कपिल रघुवंशी विदिशा, बहादुर सिंह अशोक नगर, जीवन मासब पिपरिया, रामकुमार रघुवंशी अशोक नगर, देवेंद्र रघुवंशी विदिशा, राजकुमार पटेल नरसिंगपुर, धीरज रघुवंशी गुना, जीवन मासब, छिंदवाड़ा, डॉ.रामनरेश रघुवंशी, रमेश रघुवंशी धार, राजेंद्र रघुवंशी इंदौर, पृथ्वीराज रघुवंशी नदुरबार महाराष्ट्र के साथ अनेक जिले से रामभक्त ने युद्धस्तर पर व्यवस्था बनाने में अमूल्य सहयोग देकर इस विराट महायज्ञ को सफल बनाया।

खबर ये भी हैं : Betul Samachar : आरडीसीसी के छात्र-छात्राओं ने जेईई मेन परीक्षा में अदभूत-अविश्वसनीय एवं अतुलनीय सफलता हासिल की

Sagar Karkare

My Name is Sagar Karkare. I am the Editor of This Web Site,

Related Articles

Back to top button