Betul Samachar : भाजपा ने शुरू किया शक्ति वन्दन अभियान, जिला कार्यशाला में स्व सहायता समूह की बहनो का किया सम्मान
Betul Samachar: BJP started Shakti Vandan campaign, honored sisters of self-help groups in the district workshop

| WHATSAPP GROUP |
|
Betul Samachar : (बैतूल)। भारतीय जनता पार्टी द्वारा शक्ति वन्दन अभियान के अंतर्गत शनिवार को जिला कार्यशाला एवं नारी शक्ति सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। समारोह का शुभारंभ बतौर मुख्य अतिथि पूर्व सांसद ज्योति धुर्वे, पूर्व जिला अध्यक्ष बाबा माकोड़े, भाजपा जिला महामंत्री एवं शक्ति वन्दन अभियान के प्रभारी कमलेश सिंह , जिला उपाध्यक्ष रश्मि साहू,महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष ममता मालवीय,एनजीओ प्रकोष्ठ की जिला संयोजक सीमा सिंह राजपूत ने डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी , पण्डित दीनदयाल उपाध्याय एवं भारत माता के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वल्लन कर किया।
खबर ये भी हैं : Betul Accident News : बोलेरो की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, हादसे में बहन और दो बच्चे घायल
Betul Samachar : भाजपा ने शुरू किया शक्ति वन्दन अभियान
इस अवसर पर स्व सहायता समूह के संकुल स्तरीय महासंघ के अध्यक्ष सचिव सहित सौ से अधिक दीदियों को अंग वस्त्र भेंट कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम की प्रस्तावना रखते हुए महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष ममता मालवीय ने कहा कि आगामी समय मे विधानसभा एवं मण्डल स्तर पर बड़े समारोह का आयोजन कर बड़ी संख्या में बहनो को सम्मानित किया जाएगा। अभियान के लिए गठित मण्डल की टोली सभी स्व सहायता समूह एवं स्वयंसेवी संस्थाओं से सम्पर्क करेगी। कार्यशाला के आरंभ में गंज मण्डल की अध्यक्ष नीलम वगद्रे ने राष्ट्रीय गीत वन्दे मातरम का गायन किया। संचालन वर्षा खाड़े एवं आभार प्रदर्शन महिला मोर्चा की जिला महामंत्री लाजवंती नागले ने किया।
खबर ये भी हैं : Betul News : नल जल योजना, लापरवाह ठेकेदारों को दे नोटिस: कलेक्टर श्री सूर्यवंशी
मोदी जी ने बढ़ाया महिलाओं का मान – ज्योति धुर्वे
शक्ति वन्दन कार्यशाला एवं सम्मान समारोह को सम्बोधित करते हुए कार्यक्रम की मुख्य अतिथि एवं पूर्व सांसद श्री मति ज्योति धुर्वे ने कहा कि मोदी सरकार में बहने सशक्त हुई हैं। मोदी जी ने महिलाओं का मान बढ़ाया है। हम सभी बहनो की जिम्मेदारी है कि मोदी जी के साथ कदम बढ़ाते हुए देश के विकास में अपना योगदान दें। उन्होंने कहा कि आज महिलाएं देश को दिशा देने का काम कर रही हैं। भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू सबसे बड़ी उदाहरण है। बहनो को हर क्षेत्र में आगे रहना चाहिए।
खबर ये भी हैं : Betul Today News : शिवाजी जयंती की तैयारियां पूरी, निकलेगी विशाल रैली
मातृ शक्ति के सहयोग से पूरा होगा विकसित भारत संकल्प – कमलेश सिंह
शक्तिवन्दन अभियान के प्रभारी एवं भाजपा जिला महामंत्री कमलेश सिंह ने कहा कि शक्ति वन्दन अभियान लाखों बहनो का सम्मान, सम्पर्क एवं उनसे संवाद का अभियान है। नारी शक्ति के सहयोग के बिना विकसित भारत का संकल्प पूरा नही हो सकता। जिला महामंत्री ने कहा कि सभी बहने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत संकल्प अभियान का हिस्सा बने। नारी शक्ति ने यदि ठान लिया तो भारत को दुनिया शक्ति बनने से कोई रोक नही सकता। मातृ शक्तियों के संकल्प से भारत फिर से विश्व गुरू बनेगा। इस अवसर पर बैतूल विधानसभा सभा प्रभारी मधु पाटनकर, जिपं सदस अर्चना गायकी, आठनेर जनपद अध्यक्ष रोशनी इवने सहित सभी मंडलो के महिला मोर्चा अध्यक्ष एवं बड़ी संख्या में महिला जनप्रतिनिधि कार्यक्रम में उपस्थित थे।
खबर ये भी हैं : Betul Accident News : भीषण सड़क हादसे में मासूम सहित तीन की मौत




