Betul District Politics: वाहन विक्रेता नेता जी भोज से बना रहे अध्यक्ष पद का रास्ता
Betul District Politics: मीडिया हाउस को व्यक्तिगत और बाकी मीडिया को गणेश उत्सव में कराया भोज
Betul District Politics: मध्यप्रदेश के बैतूल जिले में सत्ताधारी पार्टी के अध्यक्ष पद के लिए ललायित एक वाहन विक्रेता एक मीडिया हाउस से लॉबिंग कराते नजर आ रहे है, जो हर तरफ चर्चा का विषय बना हुआ है।
कहा तो यह भी जा रहा है कि उन्होंने हाल ही में गणेश उत्सव के दौरान सार्वजनिक भंडारे का आयोजन भी इसी निमित्त मात्र से किया है। बताया जा रहा है कि कुछ दिनों पहले यह बात सामने आ गई थीं कि उस मीडिया हाउस को यह वाहन विक्रेता नेता जी आए दिन रेस्टोरेंट और ढाबों पर भोज कराने ले जाते हैं। उन्हें लगा कि यह बात सार्वजनिक होने के बाद अन्य मीडिया नाराज ना हो जाएं, इसके कारण उन्होंने गणेश उत्सव के अवसर को चुना।

- यह भी पढ़े : Israel Pager Blast : हिजबुल्लाह कमांडर्स की पॉकेट तक कैसे पहुंचे बम, इजराइल का गुप्त ऑपरेशन
Betul District Politics: मीडिया भोज के भरोसे अध्यक्ष पद
इस वाहन विक्रेता के करीबी का कहना है कि उस मीडिया हाउस ने भरोसा दिलाया है कि हम तुम्हारे लिए ऐसा माहौल बना देंगे, जिससे तुम अघ्यक्ष बन ही जाओंगे। इस मीडिया हाउस को लेकर सूत्रों का कहना है कि पूर्व में बडोरा में सिंचाई के इंजन विक्रेता एक अन्य भाजपा नेता को भी विधायक बनाने का बीड़ा इनके द्वारा लिया गया था।
उस दौरान इस इंजन विक्रेता ने भी खूब भोज उक्त मीडिया हाउस को कराए थे। अब वाहन विक्रेता भी उम्मीद को लेकर भोज पर भोज दे रहा है।

- यह भी पढ़े : Betul Police News: बैतूल पुलिस को खुला चैलेंज
Betul District Politics: शर्त के लिए सोनिया गांधी को दी बधाई
पिछले विधानसभा चुनाव के दौरान इनके पास नगर का दायित्व था, तभी पार्टी चुनाव हार गई। इसके बाद कांग्रेस सरकार बनीं तो इन्होंने सार्वजनिक रूप से कांग्रेस की अध्यक्ष सोनिया गांधी को फेसबुक पर बधाई भी दे दी थीं। वजह यह बताई थीं कि कांग्रेस में मौजूद इनके पुस्तक विक्रेता मित्र से इनकी शर्त लगी थीं, इसलिए बधाई भी दी थी। वैसे कांग्रेस में भी इनका अच्छा कनेक्शन बताया जा रहा है।

- यह भी पढ़े : Multai Police News 2: एस आई हटे, टी आई बचे
इन दिनों अध्यक्ष पद के लिए इनकी संभावित दावेदारी और भोज ही सबसे ज्यादा चर्चा और विश्लेषण का विषय बना हुआ है। इन्हें अध्यक्ष पद की उम्मीद इसलिए भी है कि इन्होंने पिछले कुछ वर्षों में एक आरक्षित वर्ग के उच्च शिक्षित विधायक से पारिवारिक संबंध बना लिए है।
Betul District Politics: इस विधानसभा चुनाव में इन्होंने उनकी विधानसभा क्षेत्र में अपनी रणनीति का कौशल दिखाया था। अभी कुछ माह पहले उक्त विधायक की वजह से इनकी मुख्यमंत्री के साथ फोटो भी सार्वजनिक हुई थीं। वैसे कुछ माह पहले घर के पास पिटाई होने को लेकर भी चर्चा में आए थे। वजह क्या थी, यह आज तक सार्वजनिक नहीं हुई।
__________________________________
इसी प्रकार की जानकारी और समाचार पाना चाहते हैं तो,हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप से जुड़े व्हाट्सप्प ग्रुप से जुड़ने के लिए “कृपया यहां क्लिक” करे।
साथ ही हमारे इंस्टाग्राम के जुड़ने के लिए यहां “क्लिक करें“



