Khandwa gangrape case: दरिंदगी की हदें पार, गैंगरेप के बाद 45 वर्षीय महिला की मौत, शरीर के अंदरूनी अंग तक निकले बाहर
Khandwa gangrape case: The limits of brutality crossed in Khandwa: 45-year-old woman dies after gang rape, even her internal organs came out
Khandwa gangrape case: मध्य प्रदेश के खंडवा जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां 45 वर्षीय महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म के बाद उसकी बेरहमी से हत्या कर दी गई। घटना ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है और इसे ‘खंडवा की निर्भया’ कहा जा रहा है।

Khandwa gangrape case : पेट की आंतें आ चुकी थी बाहर
पीड़िता की बेटी ने शनिवार दोपहर लगभग एक बजे अपनी मां को गांव के ही एक घर में बेहोशी की हालत में पाया। महिला के शरीर पर कपड़े नहीं थे, प्राइवेट पार्ट से अत्यधिक खून बह रहा था और पेट से आंतें बाहर आ चुकी थीं। ग्रामीणों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी, लेकिन तब तक महिला ने दम तोड़ दिया।
- यह भी पढ़ें: Bihar Crime News: मासूम बेटे के सामने दरिंदगी: महज़ 10 हज़ार रुपये के लिए पति ने पत्नी को उतारा मौत के घाट
Khandwa gangrape case: लकड़ी या सरिए से हमला करने की आशंका
पुलिस जांच में यह आशंका जताई जा रही है कि महिला के प्राइवेट पार्ट में लोहे की रॉड या लकड़ी डाली गई थी, जिससे शरीर के अंदरूनी अंग बाहर आ गए। यह बर्बरता दिल्ली की निर्भया कांड की याद दिलाती है। पुलिस ने दो आरोपियों — हरी पालवी और सुनील धुर्वे — को हिरासत में लिया है। दोनों पीड़िता के जान-पहचान के थे और उसी गांव में रहते थे।

Khandwa gangrape case: पोस्टमार्टम मेडिकल कॉलेज की निगरानी में
महिला के शव को जिला अस्पताल खंडवा भेजा गया है, जहां मेडिकल कॉलेज के फॉरेंसिक विशेषज्ञों की निगरानी में पोस्टमार्टम किया जाएगा। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आरोपियों से गहन पूछताछ की जा रही है और जल्द ही पूरे मामले का खुलासा किया जाएगा।

- यह भी पढ़ें: Indore Crime News : इंदौर की ड्रीम ओलंपिक शूटिंग एकेडमी में कोच की दरिंदगी: छात्रा के साथ अश्लील हरकत
Khandwa gangrape case: राजनीतिक प्रतिक्रिया तेज, कानून व्यवस्था पर सवाल
घटना को लेकर प्रदेश की राजनीति भी गरमा गई है। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने घटना को ‘सरकारी हत्या’ करार दिया है और कहा कि प्रदेश में अब कानून का कोई भय नहीं रह गया है। उन्होंने सवाल किया कि क्या भाजपा सरकार इस घिनौनी घटना की ज़िम्मेदारी लेगी? उन्होंने प्रधानमंत्री से 31 मई को भोपाल नहीं, बल्कि खंडवा आने की अपील की।
- यह भी पढ़ें: Betul Updates: द्वारका नगर, बैतूल में जलभराव से बढ़ी परेशानी, नाली का पानी सड़कों पर बहा
____________________________
इसी प्रकार की जानकारी और समाचार पाना चाहते हैं तो,हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप से जुड़े व्हाट्सप्प ग्रुप से जुड़ने के लिए “कृपया यहां क्लिक” करे।
साथ ही हमारे इंस्टाग्राम के जुड़ने के लिए यहां “क्लिक करें“



