Multai police news: खिलाड़ी पकड़े या ख़बाड़? मुलताई पुलिस की कार्रवाई पर उठे सवाल
Multai police news: Players caught or ruined? Questions raised on Multai police action
Multai police news: मुलताई पुलिस ने ताप्तीकुण्ड इलाके में छापा मारकर 07 सटोरियों को पकड़ने की सनसनीखेज खबर दी, लेकिन मामला सामने आते ही यह सनसनी कम और हास्य अधिक बन गया।

Multai police news: बरामदगी का ब्योरा
दरअसल, जब बरामदगी का ब्योरा देखा गया तो पता चला कि 7 सटोरियों में से किसी के पास भी औसत 250 रुपये से ज्यादा की राशि नहीं मिली! यानी कुल जोड़कर 1600 रुपये। अब भला सोचिए इतने पैसों के लिए 7 लोगों की ‘बड़ी टीम’ और पुलिस का पूरा दलबल!

Multai police news: सट्टा कम और हिसाब-किताब ज्यादा
और सबसे मज़ेदार बात तो यह है कि 1600 रुपये का हिसाब रखने के लिए 4 कॉपियाँ और 7 पेन बरामद किए गए। यानी हर सौ-दो सौ रुपये के लिए बाकायदा रजिस्टर में एंट्री । लगता है सट्टा कम और हिसाब-किताब ज्यादा चल रहा था।
Multai police news: लोगो का कहना
लोगों का कहना है कि अगर यही हाल रहा तो अगली बार पुलिस को 50 रुपये और दो पर्चियों के साथ भी प्रेस नोट निकालना पड़ेगा। अब लोग तंज कसते हुए कह रहे हैं : “ये कार्रवाई तो सट्टा नहीं, बल्कि हंसी का तड़का है।”
आखिर सवाल वही — क्या पुलिस ने खिलाड़ी पकड़े या ख़बाड़?
- यह भी पढ़ें: Betul Tribal Issues: देख लो केंद्रीय मंत्री जी आपके ही कार्य विभाग के कुनबे की ‘डूबती नैया’
____________________________
इसी प्रकार की जानकारी और समाचार पाना चाहते हैं तो,हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप से जुड़े व्हाट्सप्प ग्रुप से जुड़ने के लिए “कृपया यहां क्लिक” करे।
साथ ही हमारे इंस्टाग्राम के जुड़ने के लिए यहां “क्लिक करें“



