बैतूल

Amla News: बस स्टैंड से पान ठेलों तक फैला सट्टे का साम्राज्य, युवक कांग्रेस का प्रशासन को अल्टीमेटम

Amla News: Betting empire spread from bus stand to paan carts, Youth Congress issues ultimatum to administration

Amla News: शहर में तेजी से फैल रही अवैध गतिविधियों के खिलाफ युवक कांग्रेस के पदाधिकारियों ने शुक्रवार को एसडीओपी एस.के. सिंह को पुलिस अधीक्षक के नाम ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में शहर में खुलेआम चल रहे सट्टा, जुआ और अवैध शराब परिवहन पर कड़ी आपत्ति जताते हुए शीघ्र कार्रवाई की मांग की गई।

Amla News

Amla News: युवक कांग्रेस के लगाए आरोप

युवक कांग्रेस पदाधिकारियों ने आरोप लगाया कि शहर के चौक-चौराहों पर बेधड़क सट्टा पर्ची काटी जा रही है और जुए का कारोबार भी बिना किसी रोकटोक के फल-फूल रहा है। इसके साथ ही शराब ठेकेदारों द्वारा क्षेत्र में अवैध रूप से शराब का परिवहन किया जा रहा है, जिससे युवाओं में नशे की लत तेजी से बढ़ रही है।इस दौरान युवक कांग्रेस विधानसभा उपाध्यक्ष प्रदीप कोकाटे ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि यदि एक सप्ताह के भीतर इन अवैध गतिविधियों पर प्रभावी कार्रवाई नहीं की गई, तो युवक कांग्रेस उग्र आंदोलन करेगी। 

Amla News: बस स्टैंड से लेकर पान ठेलो तक सट्टे का जाल

आमला ने पान ठेले से लेकर बस स्टैंड तक सट्टे का धंधा खुलेआम खाफी लंबे समय से संचालित हो रहा है। बता दे कि इस पूरे खेल में डैनी, नायब और विक्रांत मासाब का नाम सामने आ रहा है, जिन लोगों ने पूरे इलाके में अपना सट्टा साम्राज्य खड़ा कर लिया है।

Amla News

Amla News: भविष्य के लिए दी चेतावनी

उन्होंने चेतावनी दी कि आंदोलन की समस्त जिम्मेदारी शासन-प्रशासन की होगी।ज्ञापन सौंपने वालों में युवक कांग्रेस ब्लाक अध्यक्ष यशवंत हुड़े, मनीष नागले, दीपक मोरले सहित पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित थे। उन्होंने प्रशासन से सख्त कार्रवाई की मांग करते हुए कहा कि आम नागरिकों और युवाओं के भविष्य को सुरक्षित रखने के लिए अवैध गतिविधियों पर तत्काल रोक लगाया जाना आवश्यक है।

____________________________

इसी प्रकार की जानकारी और समाचार पाना चाहते हैं तो,हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप से जुड़े व्हाट्सप्प ग्रुप से जुड़ने के लिए “कृपया यहां क्लिक” करे।

साथ ही हमारे इंस्टाग्राम के जुड़ने के लिए यहां “क्लिक करें

Kartik Trivedi

Kartik Trivedi is the Editor in Chief of Yatharth Yoddha Digital Desk and He is also the youngest Publisher and Editor of Medhavi Samachar.

Related Articles

Back to top button