बैतूल

Tree Plantation : पौधारोपण कर मनाया अपना जन्मदिन

Tree Plantation: Celebrated your birthday by planting saplings

Tree Plantation : पौधारोपण कर मनाया अपना जन्मदिन
Tree Plantation : (बैतूल)।
पेड़ पौधे हमें आक्सीजन प्रदान करते हैं। साथ ही पर्यावरण को साफ सुथरा व संतुलित बनाए रखने में इनका विशेष योगदान रहता है। इसी संदेश को लेकर खेड़ी सांवलीगढ़ परगना युवा संगठन ग्राम समिति रातामाटी बुजुर्ग के ग्राम अध्यक्ष अनिल रावत ने शुक्रवार को अपने जन्मदिन पर पौधरोपण किया।

आंगनवाडी केन्द्र रातामाटी में आयोजित पौधरोपण कार्यक्रम के दौरान परिसर में फलदर पौधों का रोपण उनकी सुरक्षा किए जाने का संकल्प लिया गया। उन्होंने पर्यावरण संदेश में कहा कि हम सभी को पौधारोपण और पर्यावरण संरक्षण को अपनी आदत बनाना चाहिए, ताकि हम अपनी आने वाली पीढ़ियों को एक स्वच्छ वातावरण दे सकें। सूर्यवंशी ढोलेवार कुंबी समाज के ब्लॉक अध्यक्ष एवं अध्यक्ष युवा संगठन प्रितेश गंगारे ने बताया पौधारोपण आज के समय की मुख्य जरूरत है और हम सभी को पर्यावरण संरक्षण को अपनी दिनचर्या में शामिल करना चाहिए। कार्यक्रम में ब्लाक कार्यकारिणी के सदस्य, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताएं सहित बच्चें मौजूद रहे।

Sagar Karkare

My Name is Sagar Karkare. I am the Editor of This Web Site,

Related Articles

Back to top button