Betul Samachar : डेडवाकुंड, कुंडी,पंचायत के जंगल से बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने पकड़े 35 गौवंश
Betul Samachar: Bajrang Dal workers caught 35 cows from the forest of Dedvakund, Kundi, Panchayat

Betul Samachar : (बैतूल)। भैंसदेही तहसील की डेडवाकुंड पंचायत के जंगल से बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने 35 गौवंश को पकड़ा। बताया जा रहा है कि तस्कर ऊदामा के रास्ते कुंडी के जंगलों से होते हुए महाराष्ट्र ले जाते है। लगातार तस्कर सक्रिय होकर इन्हीं रास्तों से गौवंश की तस्करी करते है जिन्हें बढ़ी मुश्किल से पकड़ा जाता है।
जिला मंत्री राजेश प्रजापति ने बताया कि सोमवार सुबह 4 बजे विश्व हिंदू परिषद बजरंगदल बैतूल भैंसदेही प्रखंड एवं कोथलकुण्ड खंड के कार्यकर्ताओं ने कोथलकुण्ड से 10 किलोमीटर दूर ग्राम डेडवाकुंड के जंगलों से मुखबिर की सूचना पर महाराष्ट्र ले जा रहे 35 गौवंश को पकड़ा। जिन्हें कुंडी गांव से 10 किलोमीटर पैदल चलकर बजरंग दल के कार्यकर्ताओ ने कोथलकुण्ड तक पहुंचाया और पुलिस के सुपर्द किया।जिसकी सूचना प्रांत गौरक्षा प्रमुख कृष्णकांत गावण्डे एवं प्रखंड प्रभारी जिला सह मंत्री मनीष सिंह रघुवंशी एवं राजू ठाकुर को दी गई।
कृष्णकांत गावण्डे, मनीष रघुवंशी, राजू ठाकुर के मार्गदर्शन से इसकी सूचना पुलिस को दी गई। जानकारी मिलने पर भैंसदेही पुलिस भी मौके पर पहुंची और पंचनामा बनाकर उन्हें तत्काल गौशाला के लिए रवाना कर दिया। बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने कृष्णकांत गावण्डे, मनीष रघुवंशी एवं राजू ठाकुर के मार्गदर्शन में प्रशासन की मदद से गौवंश को सुरक्षित पकड़ा।
इस कार्य में भैंसदेही प्रखंड सह मंत्री प्रज्वल बाजपेई, सह संयोजक प्रणय बाजपेई, सह संयोजक शुभम राठौर, गौसेवा प्रमुख आशुतोष त्रिवेदी, कोथलकुण्ड खंड अध्यक्ष शुभम बाथरी, उपाध्यक्ष अंकित राठौर, खंड मंत्री प्रीतेश ठाकरे, गौसेवा प्रमुख दिनेश डेंगे, सत्संग प्रमुख अंकुर देशमुख, सह सत्संग प्रमुख गोपाल बाजपई, नितेश राठौर, राजा बाथरी, अलकेश राठौर, छोटू राठौर, सुनील पांसे, शुभम ठाकरे, रामकरण पांसे, अमित अंगारे, विकाश बढ़ले, पवन राठौर सहित बजरंग दल के कार्यकर्ता का योगदान है।



