टेक न्यूज़

Tata Harrier EV : Tata की ये सबसे फाड़ू कार मचा रही बवाल फीचर्स और कीमत भी लाजवाब

Tata Harrier EV: This most amazing car of Tata is creating ruckus, its features and price are also amazing.

 Tata की ये सबसे फाड़ू कार मचा रही बवाल फीचर्स और कीमत भी लाजवाब
Tata Harrier EV :
टाटा मोटर्स ने अपनी अपकमिंग हैरियर ईवी की झलक पेश की हैं। अब कंपनी ने हाल ही में अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर नई ईवी की टीजर शेयर किया वाहन निर्माता कंपनियां जब अपने कॉन्सेप्ट मॉडलों को पेश करती हैं, तो एक संशय भी बना होता है कि, उक्त मॉडल कभी प्रोडक्शन रेडी लेवल पर पहुंचेगा भी या नही…

ये एसयूवी लगभग 400-500 किमी तक की रियल वर्ल्ड रेंज के साथ पेश की जा सकती है। ताकि इसका सीधा मुकाबला महिंद्रा एक्सयूवी 700 के अपकमिंग इलेक्ट्रिक वर्जन से किया जा सके।

Tata Harrier EV बॉर्न इलेक्ट्रिक प्लेटफॉर्म पर बनाई गई है

 Tata की ये सबसे फाड़ू कार मचा रही बवाल फीचर्स और कीमत भी लाजवाब

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार यह धांसू कार सिंगल चार्ज पर करीब 500 km तक चलेगी। जानकारी के अनुसार नई कार Tata Harrier EV बॉर्न इलेक्ट्रिक प्लेटफॉर्म पर बनाई गई है। जिससे यह हाई स्पीड कार बनती है। इसमें डुअल टोन कलर ऑप्शन मिलेंगे।

टाटा हैरियर ईवी कार में पीछे की तरफ ‘T’ का लोगो

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार नई कार में पीछे की तरफ एक ‘T’ लोगो मिल सकता है। दरअसल, यह Tata Motor के EV डिवीजन-टाटा पैसेंजर इलेक्ट्रिक मोबिलिटी (Tata Passenger Electric Mobility) (TPEML) का नया सिग्नेचर बन सकता है। कार में एक पैनोरमिक सनरूफ, वायरलेस फोन चार्जिंग और रेन-सेंसिंग वाइपर मिलेगा।

टाटा हैरियर ईवी में स्पेसिफिकेशन और फीचर्स (Tata Harrier EV)

 Tata की ये सबसे फाड़ू कार मचा रही बवाल फीचर्स और कीमत भी लाजवाब

ऑटो एक्सपो में टाटा मोटर्स ने पुष्टि की थी कि हैरियर ईवी में डबल इलेक्ट्रिक मोटर होगी। यह इलेक्ट्रिक कार ऑल-व्हील-ड्राइव सिस्टम द्वारा संचालित होगी। कंपनी ने बैटरी और परफार्मेंस के आंकड़ों की पुष्टि नहीं की है। उम्मीद है कि हैरियर ईवी फुल चार्ज पर 400 से 500 किलेमीटर की रेंज देगी। इसके अलावा हैरियर ईवी में व्हीकल-टू-लोड और व्हीकल-टू-व्हीकल जैसे विभिन्न चार्जिंग विकल्प मिलेंगे।

चालक का ध्यान भटका तो करेगा अलर्ट

टाटा हैरियर ईवी (Tata Harrier EV) में सेफ्टी के लिए एडवांस ड्राइविंग असिस्टेंट सिस्टम (ADAS) दिया जाएगा। यह सिस्टम रडार टेक्नोलॉजी, कैमरा, सेंसर्स पर काम करती है। दरअसल, कार में ड्राइव करते समय अगर ध्यान भटक जाए तो यह सिस्टम खुद चालू हो जाता है और चालक को कार के सामने दूसरी कार, व्यक्ति आदि के बारे में अलर्ट करता है। यह सिस्टम सड़क हादसे से बचाने में मददगार है।

17 इंच के अलॉय व्हील और 425 लीटर का बूट स्पेस

 Tata की ये सबसे फाड़ू कार मचा रही बवाल फीचर्स और कीमत भी लाजवाब

यह धांसू कार ब्रॉन्ज और व्हाइट डुअल-टोन कलर स्कीम में मिलेगी। इसके फ्रंट ग्रिल के ऊपर कनेक्टिंग LED DRL स्ट्रिप मिलेंगी। इसमें रियर पार्किंग सेंसर, कैमरा, सीट बेलट अलर्ट जैसे एडवांस फीचर्स मिलेंगे। इसमें 17 इंच के अलॉय व्हील और 425 लीटर का बूट स्पेस मिलने का अनुमान है।

नई इलेक्ट्रिक कार कब होगी लॉन्च (Tata Harrier EV)

 Tata की ये सबसे फाड़ू कार मचा रही बवाल फीचर्स और कीमत भी लाजवाब

अपकमिंग हैरियर ईवी की लॉन्चिग डेट को लेकर टाटा मोटर्स की तरफ से अभी तक कोई आधिकारिक जानकारी सामने नही आई है। लेकिन बताया जा रहा है कि कंपनी ने पुष्टि की है कि 2024 में हैरियर ईवी लॉन्च होगी। बुकिंग और लॉन्च से जुड़े सवालों के जवाब में टाटा ने ट्विटर पर कहा है कि 2024 में हैरियर ईवी को सड़कों पर चलते हुए देख सकेंगे।

Sagar Karkare

My Name is Sagar Karkare. I am the Editor of This Web Site,

Related Articles

Back to top button