Bank Fixed Deposits: FD के लिए इन बैंकों पर सबसे ज्यादा करते हैं भारतीय, बहुत मिलता है ब्याज
fixed deposit rates in sbi, all bank interest rates list, axis bank fd rates, icici bank fd rates, hdfc fd interest rates 2023, fd calculator, which bank gives highest interest rate on fixed deposit in india, yes bank fd rates,

Bank Fixed Deposits : बीते एक साल से बैंक ज्यादा ब्याज दर दे रहे है। ये हि कारण है कि लोग शेयर मार्केट में SIP से ज्यादा बैंक FD में निवेश कर रहे है। लेकिन क्या आपको पता है कि निवेशक अपना पैसा किन बैंकों में जमा करना सबसे ज्यादा पसंद करते हैं? आरबीआई (RBI) के फाइनेंशियल ईयर 2022 के आंकड़ों के अनुसार पब्लिक सेक्टर के 7 और प्राइवेट सेक्टर के 3 बैंकों के पास कुल जमा का 76 प्रतिशत है। निवेशक प्रमुख पब्लिक सेक्टर के बैंकों और प्राइवेट बैंकों में निवेश करना पसंद करते हैं।
खबर ये भी हैं: Betul BJP News : देश और सनातन के लिए भाजपा की जीत जरूरी – रामेश्वर शर्मा
ग्राहकों की तरफ से सबसे ज्यादा एसबीआई (SBI) को निवेश के लिए पसंद किया जा रहा है। इसमें विभिन्न अवधि की एफडी का 23 प्रतिशत हिस्सा जमा है। पब्लिक सेक्टर के बैंकों में एफडी के मामले में एसबीआई की बाजार हिस्सेदारी 36 प्रतिशत है। प्राइवेट सेक्टर के बैंकों में एचडीएफसी निवेशकों की तरफ से एफडी करने के लिए सबसे ज्यादा पसंदीदा बैंक है। यह विभिन्न अवधियों की एफडी वाला कुल बैंक जमा वाला 8 प्रतिशत वाला दूसरा बैंक है। प्राइवेट सेक्टर के बैंकों में एफडी के मामले में इसकी इसकी बाजार हिस्सेदारी 28 प्रतिशत है।
खबर ये भी हैं: Betul News : पत्रकारिता की धौंस देकर शासकीय कार्य में व्यवधान उत्पन्न करने का आरोप
SBI के बाद इस बैंक पर सबसे ज्यादा भरोसा
पब्लिक सेक्टर के बैंकों में एसबीआई के बाद निवेशकों ने केनरा बैंक और यूनियन बैंक ऑफ इंडिया में निवेश करना पसंद किया। इन दोनों के पास सभी अवधियों में कुल बैंक जमा का 7 प्रतिशत हिस्सा है। पब्लिक सेक्टर के बैंकों में केनरा और यूनियन बैंक ऑफ इंडिया की एफडी में बाजार हिस्सेदारी क्रमशः 12 प्रतिशत और 11 प्रतिशत है। इसके बाद बैंक ऑफ बड़ौदा और पंजाब नेशनल बैंक दोनों के पास सभी अवधियों में कुल बैंक जमा का 6 प्रतिशत है।
खबर ये भी हैं: Betul Congress News : युवा कांग्रेस की मांग हुई पूरी, राष्ट्रपिता की प्रतिमा पर लगी छतरी
प्राइवेट सेक्टर में ICICI में होती सबसे ज्यादा एफडी
प्राइवेट सेक्टर के बैंकों में एचडीएफसी के बाद निवेशकों ने आईसीआईसीआई बैंक में सबसे ज्यादा एफडी करना पसंद किया। इसमें सभी अवधियों में कुल बैंक जमा का 6 प्रतिशत और सावधि जमा में निजी बैंकों के बीच बाजार हिस्सेदारी 19 प्रतिशत है। निवेशकों की तरफ से एफडी के लिये पसंद किये जाने वाले बैंकों की शीर्ष 10 की सूची में एक्सिस बैंक तीसरे नंबर पर है।
खबर ये भी हैं: Betul News : सरकार की सद्बुद्धि के लिए पेंशसनर्स रखेंगे मौन व्रत
इसमें सभी अवधियों में कुल बैंक जमा का 5 प्रतिशत और सावधि जमा में प्राइवेट बैंकों के बीच बाजार हिस्सेदारी 15 प्रतिशत है। निवेशकों द्वारा एफडी में निवेश करना पसंद करने वाले बैंकों की शीर्ष 10 की लिस्ट में अंतिम दो बैंक बैंक ऑफ इंडिया और इंडियन बैंक हैं। इन दोनों के पास सभी अवधियों में कुल बैंक जमा का 4 प्रतिशत है। सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों में सावधि जमा में इन दोनों की बाजार हिस्सेदारी 6 प्रतिशत है।
source – Zee News
खबर ये भी हैं: iPhone 15 से भी जबरदस्त है Samsung Galaxy S23 FE, इस कीमत पर जल्द होगा लॉन्च





