बैतूल
Betul News : सरकार की सद्बुद्धि के लिए पेंशसनर्स रखेंगे मौन व्रत
Betul News: Pensioners will keep a fast of silence for the goodwill of the government.

Betul News : (बैतूल)। विद्युत मंडल पेन्शनर संयुक्त संघर्ष समिति द्वारा कल 2 अक्टूबर को महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर गांधी चौक पर सरकार की सद्बुद्धि के लिए सुबह 11 बजे से 1 घंटे का मौन व्रत रखा जाएगा।
डीके तिवारी और एमएम अंसारी ने बताया कि पेंशनर्स 9 सूत्रीय मांग पत्र जिसमें केंद्र समान महंगाई राहत, पेंशन गारंटी, कैश लैस चिकित्सा बीमा, सहित मांगों पर शासन, विधुत मंडल कंपनियो द्वारा भेदभाव पूर्ण रवैय्या अपनाया जा रहा है। शासन और कम्पनियो की हठधर्मिता के कारण विद्युत पेन्शनर परेशान है। संगठन के बीपी धामोंड़े, आरडी यादव ने सभी पेन्शनर से उपस्थित होने का अनुरोध किया है।



