Betul Samachar : बैतूल की टीम ने राष्ट्रीय स्तर प्रतियोगिता में किया प्रवेश
Betul Samachar: Betul team entered national level competition
उपलब्धि पर खिलाडिय़ों को किया सम्मानित

Betul Samachar : (बैतूल)। विद्या भारती की क्षेत्र स्तरीय बास्केटबॉल प्रतियोगिता मन्दसौर में संपन्न हुई। जिसमें सरस्वती विद्या मन्दिर कालापाठा की छात्राओं ने अपना परचम फहराया। महाकौशल प्रान्त की टीम को 16-6 से परास्त कर अपने विद्यालय एवं बैतूल का नाम रौशन किया साथ ही मालवा प्रान्त को 30-0 से पराजित कर राष्ट्रीय स्तर की अखिल भारतीय प्रतियोगिता में अपनी जगह बनाई।
खबर ये भी हैं: Betul Today News : ताप्ती नदी पर ब्रिज बनाने के लिए सैकड़ों आदिवासी ग्रामीणों ने निकाली रैली
अखिल भारतीय प्रतियोगिता आगामी 12 से 16 अक्टूबर तक विशाखापट्टनम में आयोजित होगी। विद्यालय की इस टीम में विद्या धुर्वे, रूचि धोतरे, नन्दनी पवार, प्रियांशी पारधे, निहारिका काले, रूचिका पवार, सृष्टि गावण्डे, रूचिका यादव, श्रद्धा कुर्वे, संस्कृति इवने, आयुषी मालवी, निशा कास्देकर सम्मिलित थे।
खबर ये भी हैं: Betul Samachar : स्कूल शिक्षा विभाग में उच्च पद के प्रभार में विसंगतियों का अंबार

विद्यालय संचालन समिति अध्यक्ष कश्मीरीलाल बतरा, सचिव मुकेश खण्डेलवाल, कोषाध्यक्ष हरीश गढ़ेकर, प्राचार्य संजय उपाध्याय, प्रधानाचार्य विनोद दीक्षित एवं आचार्य-दीदियों द्वारा बच्चों एवं उनके कोच योगेश काले को बधाई दी एवं आगामी राष्ट्रीय स्तर पर विजेता हो ऐसी अग्रिम शुभकामनाएँ प्रदान की ।
खबर ये भी हैं: Betul News : ग्राम पंचायत टेमनी की महिलाओं ने जनपद सदस्य के खिलाफ खोला मोर्चा



