Betul Samachar : विकास की गति बरकरार रखने के लिए केंद्र में मोदी सरकार जरूरी
Betul Samachar: Modi government at the center is necessary to maintain the pace of development
शाहपुर मंडल में आयोजित नव मतदाता सम्मेलन में वरिष्ठ नेताओं ने किया संबोधित
भारतीय जनता युवा मोर्चा के नेतृत्व में हुआ नव मतदाता सम्मेलन का आयोजन

Betul Samachar : (बैतूल)। भारतीय जनता युवा मोर्चा के नेतृत्व में घोड़ाडोंगरी विधानसभा के शाहपुर मंडल में नव मतदाता सम्मेलन आयोजित किया गया। सम्मेलन में भारतीय जनता युवा मोर्चा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य, भारत की 100 प्रभावशाली महिलाओं में शामिल सुश्री भक्ति शर्मा ने नए मतदाताओं को संबोधित करते हुए कहा कि केंद्र की सरकार ने जिस प्रकार से युवाओं के दैनिक जीवन को सुगम बनाया है और उनके भविष्य को निखारने का काम किया है उसे और अधिक गति देने के लिए केंद्र में पुनः सशक्त सरकार के बनाने की जरूरत है।
खबर ये भी हैं: Betul News : सेवा ही हमारा उद्देश्य है जिसे निरंतर जारी रखेंगे: अजय गंगारे

उन्होंने कहा कि संपूर्ण विश्व में भारत का डंका बज रहा है। वह भारत के आम जनमानस के दृढ़ विश्वास का नतीजा है। प्रदेश मंत्री प्रियांशु राने ने कहा कि वर्तमान समय सांस्कृतिक राष्ट्रवाद के पुनर्जागरण का समय है। सम्मेलन में काफी संख्या में उपस्थित युवाओं को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष भास्कर मगरदे ने केंद्र सरकार द्वारा चल रही विकास योजनाओं और उपलब्धियों को गिनाया।
खबर ये भी हैं: Betul News : बूथ जीत का संकल्प ले और समयदानी बने – अंबेटकर
उन्होंने कहा कि आज आपके एक वोट का यह नतीजा है कि बैतूल जिले का सर्वांगीण विकास स्पष्ट दिख रहा है। सम्मेलन में सांसद दुर्गा दास उइके।ने कहा कि भारत में निश्चित तौर पर परिवर्तन की एक नई क्रांति आई है और वह क्रांति समाज के हर वर्ग के लोगों से जुड़ रही है। इसका परिणाम है कि समाज की अंतिम पंक्ति के लोग भी आज समाज की मुख्यधारा से जुड़ कर आर्थिक एवं सामाजिक जीवन में परिवर्तन को स्वीकार कर रहे हैं।
खबर ये भी हैं: GK Questions : आखिर चाय के साथ कौन सा फल खाने से तुरंत इंसान की मौत हो सकती है?…
विधानसभा संयोजक राजेंद्र मालवीय ने कहा भारतीय जनता युवा मोर्चा का एक-एक कार्यकर्ता केंद्र सरकार की योजनाओं को धरातल पर क्रियान्वित कराने एवं आम जनमानस से जोड़ने हेतु दृढ़ संकल्पित है। कार्यक्रम का मंच संचालन संतोष टेकाम एवं आभार जिला मंत्री आदर्श मालवीय ने किया। कार्यक्रम को भाजपा प्रत्याशी गंगा सज्जन सिंग उइके भाजयुमो जिला अध्यक्ष भास्कर मगरदे ने भी संबोधित किया।
ये रहे मौजूद
नव मतदाता सम्मेलन में भारतीय जनता युवा मोर्चा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य सुश्री भक्ति शर्मा, प्रदेश मंत्री प्रियांशु राने, बैतूल हरदा हरसूद के लोकप्रिय सांसद दुर्गादास उइके, घोड़ाडोंगरी विधानसभा भाजपा प्रत्याशी श्रीमती गंगा उइके, युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष भास्कर मगरदे, भाजपा जिला उपाध्यक्ष विधानसभा संयोजक राजेंद्र मालवीय, विस्तारक महेन्द्र नामदेव, भाजपा शाहपुर मंडल अध्यक्ष मनीष कुमरे, भारतीय जनता युवा मोर्चा जिला महामंत्री संतोष टेकाम, अंशुल राजपूत, उपाध्यक्ष दिनेश यादव, जिला मंत्री आदर्श मालवीय, मनीष वर्मा, सागर मिश्रा मंडल अध्यक्ष, आशीष शुक्ला, सिद्धार्थ बिहारे घोड़ाडोंगरी शाहपुर, दिनेशसिंग चोपना, आशीष शुक्ला पाढर, अंकित आर्य चिचोली, ग्रामीण सोनू शिवनकर, दिलीप माधव भौरा, नगर मंडल अध्यक्ष मयंक वर्मा भौरा, नगर मंडल संस्कार मालवीय, नवमतदाता सहित कार्यकर्तागण उपस्थित रहे।
खबर ये भी हैं: Betul Samachar : जिले की पांचो विधानसभा सीट पर चुनाव लड़ेगी शिवसेना




