बैतूल

Betul Samachar : विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल ने गरबा समितियां को किया सचेत

Betul Samachar: Vishwa Hindu Parishad, Bajrang Dal alert Garba committees

  • गरबा आयोजन में बाहरी लोगों का प्रवेश और अश्लीलता बर्दाश्त नहीं होगी

  • तरंग मैरिज लॉन टिकारी में संपन्न हुई बैठक, 9 महत्वपूर्ण मुद्दों पर हुई चर्चा

Betul Samachar : विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल ने गरबा समितियां को किया सचेत

Betul Samachar : (बैतूल)। नवरात्रि के आते ही गरबा महोत्सव की धूम रहेगी। ऐसे में विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल ने इस बार भी होने वाले गरबा महोत्सव में हर साल की तरह गैर हिंदुओं के प्रवेश, अश्लील पहनावा, गानों को लेकर गरबा आयोजन समितियां को सचेत किया है। शुक्रवार को तरंग मैरिज लान टिकारी में आयोजित बैठक में विहिप बजरंग दल के प्रांत गोरक्षा प्रमुख कृष्णकांत गावंडे ने कहा कि गरबा महोत्सवों में गैर हिन्दू प्रवेश न करें।

खबर ये भी हैं: GK Questions : ऐसी कौन सी चीज है जिसके पैर नहीं है, लेकिन फिर भी वह चढ़ती है और उतरती भी है?…

इसके साथ ही गरबे की आड़ में अश्लील डांस भी बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। विहिप बजरंग दल ने गरबा समितियां को एक पत्र प्रेषित कर आग्रह किया कि समितियां गरबा का धार्मिक आयोजन करती है, नवरात्रि में होने वाले गरबे माता की भक्ति का ही एक स्वरूप है। इन आयोजनों में कई बार ऐसी बातें भी भी देखने को मिलती है जो समाज और धर्म के हित में नहीं है।

जिला मंत्री राजेश प्रजापति ने कहा कि विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल हिंदू धर्म और संस्कृति की रक्षा के लिए ही प्रयासरत हैं। शासन, प्रशासन और आयोजन कर्ताओं से संगठन ने आग्रह किया कि वे विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं को सहयोग करें।

खबर ये भी हैं: Funny Jokes : एक बार पप्पू ट्रेन में सफर कर रहा था, ट्रेन में बहुत भीड़ होने के कारण…

बैठक में यह रहे मौजूद

बैठक में विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल के दायित्ववान कार्यकर्ता मुख्य रूप से प्रांत गोरक्षा प्रमुख कृष्णकांत गावंडे, विभाग सहसंयोजक चंचल राजपूत, जिला मंत्री राजेश प्रजापति, जिला सह मंत्री राजू ठाकुर, जिला संयोजक दुर्गेश भारती, सहसंयोजक दीपक यादव, विधि प्रमुख अर्पित वर्मा, नगर अध्यक्ष अभिषेक वर्मा, नगर मंत्री प्रकाश गारवे, नगर संयोजक आशीष कसरादे, ग्रामीण प्रखंड सहसंयोजक दुर्गेश ठाकुर, सदर खंड संयोजक शुभम यादव, पूर्व युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष भवानी गावंडे तथा गरबा समिति की ओर से राश गरबा प्रमुख यथार्थ गुगनानी, कलस रंगतारी गरबा प्रमुख आकाश गुप्ता, आदि शक्ति गरबा प्रमुख महेश इंगले, नियॉन गरबा प्रमुख बादल मोटवानी, आनंद गरबा प्रमुख लोकेश अडलक, नवदुर्गा गरबा प्रमुख संदीप रागडे, आदि गरबा प्रमुख उपस्थित रहे।

खबर ये भी हैं: Betul News : बेरोजगारी, पलायन की समस्या को लेकर मुखर हुए आदिवासी कोरकू संगठन

Betul Samachar : विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल ने गरबा समितियां को किया सचेत

गरबा आयोजकों से किया आग्रह

गरबा माता की भक्ति का स्वरूप है, इसलिए यह सुनिश्चित किया जाना चाहिए कि गरबे के कार्यक्रमों में आधार कार्ड के साथ हिंदुओं को ही प्रवेश दिया जाए। यह भी सुनिश्चित किया जाना चाहिए कि गरबे में आने वाले समाज जन मर्यादित वस्त्र ही पहनकर आए। गरबे के आयोजनों में धार्मिक गानों का ही प्रयोग हो, अश्लील फिल्मी गाने पूर्णत प्रतिबंधित होना चाहिए।

खबर ये भी हैं: Betul News : भैंसदेही विधान सभा में चैतराम के समर्थन में हजारों आदिवासी

गरबे के आयोजन में पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था हो सुनिश्चित किया जाए, आयोजनों में हिंदू समाज की आस्था को ठेस न पहुंचे इस बात का पूरा ध्यान रखा जाना चाहिए। आयोजन में किसी भी प्रकार का नशा पूर्णत प्रतिबंधित होना चाहिए। आयोजन के समापन का समय सुनिश्चित किया जाना चाहिए ताकि एक ही समय पर सभी अपने गंतव्य की ओर रवाना हो सके।

विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल के कार्यकर्ता हिंदू संस्कृति की रक्षा के लिए सतत प्रयासरत रहते हैं। ऐसे में गरबे के आयोजनों में भी कोई संस्कृति को नष्ट करने का प्रयास तो नहीं कर रहा सूचना मिलने पर कार्यकर्ता निरीक्षण करते हैं। आयोजन कर्ताओं से आग्रह है कि वह ऐसे में बजरंग दल कार्यकर्ताओं को सहयोग प्रदान करें।

खबर ये भी हैं: Betul Samachar : मंच पूजन के साथ 66वें रामलीला एवं दशहरा उत्सव की विधिवत शुरुआत

Sagar Karkare

My Name is Sagar Karkare. I am the Editor of This Web Site,

Related Articles

Back to top button