Betul News : दीप प्रज्वलित कर बाल विवाह मुक्त समाज बनाने का दिया संदेश
Betul News: Message given to create a child marriage free society by lighting the lamp
50 गांव की बाल संरक्षण समितियों को पोक्सो एक्ट, बाल विवाह प्रतिषेध अधिनियम की दी जानकारी

Betul News : (बैतूल)। बाल विवाह से आजादी कैंपेन के समापन दिवस पर प्रदीपन संस्था द्वारा बैतूल घोड़ाडोंगरी, भीमपुर और भैंसदही ब्लॉक की 50 बाल संरक्षण समितियों को पॉक्सो एक्ट, बाल विवाह प्रतिषेध अधिनियम की जानकारी दी गई। इस अवसर पर 51 गांव की बाल संरक्षण समितियां एवं महिला समूह की 4851 नेत्रियों, ग्रामीण महिलाओं ने दीप प्रज्वलित कर गांव को बाल विवाह एवं बाल श्रम मुक्त गांव बनाने की शपथ ली।
खबर ये भी हैं: Betul News : ढोलेवार कुनबी समाज युवा संगठन ने निकाली विशाल चुनरी यात्रा
घोड़ाडोंगरी ब्लॉक के दुधावानी, नीमपानी, बाजपुर महिंद्रावाड़ी, भैंसदेही ब्लॉक के चिचोलाढाना, भीमपुर ब्लॉक के झापल, रतनपुर एवम अन्य गांव में एक्सेस टू जस्टिस कार्यक्रम के अंतर्गत बाल विवाह, बच्चों के साथ बढ़ते यौन शोषण और बाल श्रम से बच्चों को बचाने के लिए 50 गांव की बाल संरक्षण समितियों को पोक्सो एक्ट, बाल विवाह, प्रतिषेध अधिनियम और बाल मजदूरी तथा मानव तस्करी, जघन्य अपराधों के खिलाफ जागरूक किया।
खबर ये भी हैं: Betul Samachar : अनिता मसतकर शहर महिला कांग्रेस कार्यवाहक ब्लॉक अध्यक्ष मनोनीत

संस्था की सचिव रेखा गुजरे ने बताया कि बाल यौन शोषण, बाल विवाह और बाल श्रम की सबसे अधिक समस्या ग्रामीण क्षेत्र में दिखाई देती है। कानूनी जानकारी के अभाव में तथा बदनामी और प्रतिष्ठा के डर से बाल विवाह एवं शोषण के मामले पुलिस थानों में दर्ज नहीं करते और गांव समाज की जाति पंचायत लगातार समझौता कर लेते हैं।
खबर ये भी हैं: Betul News : घोरसे को मिली पीएचडी
संस्था कार्यकर्ता चारुलता वर्मा, दीपमाला खातरकर, अलका नागले, पूनम अतुलकर, रविशंकर चवारे, विशाल आर्य और योगेश भटकरे ने बाल संरक्षण समितियां के सदस्यों को संरक्षण पर बने कानून की जानकारी दी तथा बच्चों को अपराधों से बचाव के लिए समितियां, गांव के किशोरियों को जागरूक किया। जागरूकता कार्यक्रम में बताया गया कि बालिकाओं को पलायन पर न जाने दे, उनकी पढ़ाई पर ध्यान दें। अनजान लोगों से दोस्ती ना करें, उनसे सतर्क रहे।
खबर ये भी हैं: Betul Samachar : 150 गांव के 6 हजार से अधिक बच्चों ने बाल विवाह न करेंगे ना करने देंगे की ली शपथ



