Betul BJP News : फेक आई डी बनाकर भाजपा कर रही दुष्प्रचार, बैतूल शहर अध्यक्ष मोनू बड़ोनिया ने लगाया आरोप
Betul BJP News: BJP is spreading false propaganda by making fake IDs, Betul city president Monu Badonia alleged.

Betul BJP News : (बैतूल)। बैतूल विधान सभा मे चुनावी परिदृश्य साफ होने के बाद कांग्रेस और भाजपा दोनो दलों के बीच घमासान शुरू हो गया है। आरोप प्रत्यारोप के दौर भी सामने आने लगे हैं। कांग्रेस के बैतूल शहर अध्यक्ष मोनू बड़ोनिया ने भाजपा पर शोषल मीडिया पर कई फेंक आई डी बना कर प्रचार किये जाने का आरोप लगाकर जनता को गुमराह किये जाने का भी आरोप लगाया है।
शहर अध्यक्ष मोनू का आरोप है कि, भाजपा प्रत्याशी का खोखला गुणगान करने के लिए भाजपा की आई टी सेल शोषल मीडिया के प्लेटफार्मों का दुरुपयोग किये जाने की कोशिश कर रही है।
खबर ये भी हैं : Best Mileage Car- BMW XM: बाइक की तरह 62 किमी का माइलेज देने वाली कार, फीचर्स ऐसे जो कोई और ना दें, कीमत हैं इतनी
फेसबुक पर महिलाओं के नाम से अलग अलग कई नकली आई डी बनाई गई हैं। इन आई डी के माध्यम से भाजपा प्रत्याशियों के गुणगान कर लगातार जनता को गुमराह किया जा रहा है। एक पोष्ट डालने के बाद जो कमेंट्स इन पर आ रहे हैं वे सभी कमेंट सिर्फ भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में ही नजर आ रहे हैं। जिससे साफ है कि, महिलाओं के नाम से फेंक आई डी बनाकर महिलाओं सहित आम मतदाताओं को बरगलाने के कुत्सित प्रयास किये जा रहे हैं।
खबर ये भी हैं : PM Swanidhi Yojana : इस योजना में बिना किसी गारंटी के मिलता है लोन, सरकार अब तक बांट चुकी 9100 करोड़, जानें क्या हैं प्रोसेस
इन फेस बुक एकाउंट में जितनी भी आई डी बनी हुई हैं उनमें से कई में जिसके नाम से आई डी बनी हुई है उनका प्रोफाइल भी लॉक किया गया है।जो मेरे विचार से सीधे सीधे चुंनाव आयोग के निर्देशों का खुला उलंघन है। चुंनाव आयोग को इस पर तत्काल संज्ञान लेकर इसकी जांच कराई जानी चाहिए ताकि ऐसे प्रचार के लिए शोषल मीडिया के विभिन्न प्लेटफार्मों का दुरुपयोग रोका जा सके और आम चुनाव निष्पक्ष सम्पन्न हो सके।
खबर ये भी हैं : Bajaj CNG Bike : बजाज ला रही है बड़ा धमाका Platina CNG!, पैसे बचाने के साथ ही पर्यावरण सुरक्षा में भी कारगर



