Betul Samachar : एकादशी का व्रत करने वाले मनुष्य पर भगवान विष्णु की कृपा बनी रहती है-पं नरेंद्र दुबे
Betul Samachar: The person observing Ekadashi fast remains blessed by Lord Vishnu - Pandit Narendra Dubey.

Betul Samachar : (बैतूल)। युवा साहू समाज सेवा संगठन जिला बैतूल के तत्वावधान में रमा एकादशी व्रत अनुष्ठान पूजन समारोह का आज गुरुवार को शिव मंदिर विनोबा नगर बैतूल में आयोजित किया गया। इस अनुष्ठान समारोह में भगवान विष्णु का पंचामृत से अभिषेक पीले फल, फूल, केसर मिश्रित दूध अर्पित किया गया। एकादशी व्रत कथा का वर्णन करते हुए पंडित नरेंद्र दुबे ने कहा कि रमा एकादशी का व्रत कार्तिक मास की एकादशी तिथि के दिन किया जाता है। जो व्यक्ति एकादशी का व्रत करता है, उसे बैकुंठ में स्थान प्राप्त होता है।
खबर ये भी हैं : Betul Samachar : मतदान सबसे अनिवार्य कार्य, एनएसएस ने रैली निकालकर किया मतदाताओं को जागरूक

साथ ही धरती लोक पर जब तक वह रहता है उसपर पर भगवान विष्णु की विशेष कृपा बनी रहती है ।रमा एकादशी परम उत्तम है और यह बड़े-बड़े पापों को हरने वाली है। एकादशी व्रत को पाप नाशक बताया गया है। जैसे कृष्ण पक्ष की एकादशी है वैसे ही शुक्ल पक्ष की एकादशी मानी जाती है उनमें भेद नहीं करना चाहिए जो मनुष्य एकादशी महात्म्य की कथा सुनता है। वह सब पापों से मुक्त होकर विष्णु लोक में प्रतिष्ठित होता है।
खबर ये भी हैं : Betul BJP News : मुझे किसी ने सीसीबी अध्यक्ष पद से नही हटाया, मैनें दिया था रिजाइन-अशोक पांसे



