बैतूल

Betul Samachar : बैतूल को मीठा नही चाहिए, कृषि महाविद्यालय चाहिए, भाजपा बताए क्यो नही खुला 18 साल में: गुबरेले

Betul Samachar: Betul does not want sweets, needs agricultural college, BJP should tell why it has not opened in 18 years: Gubarele

Betul Samachar : बैतूल को मीठा नही चाहिए,कृषि महाविद्यालय चाहिए,भाजपा बताए क्यो नही खुला 18 साल में: गुबरेले
Betul Samachar : (बैतूल)। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता शैलेश गुबरेले ने कृषि महा विद्यालय को लेकर भाजपा से सवाल पूछा है। श्री गुबरेले ने  विज्ञप्ति जारी करते हुए बताया कि चुनाव में भाजपा भैया को मीठा बताने की बात कर रही है ।में भैया को बताना चाहता हूं कि, बैतूल को मीठा नहीं बल्कि  कृषि महाविद्यालय चाहिए। भाजपा बताएं 18 साल की सरकार में बैतूल की प्रमुख मांग रही कृषि महाविद्यालय को अब तक पूरा क्यों नहीं किया गया। कृषि के क्षेत्र में अपना करियर बनाने वाले विद्यार्थियों के साथ आखिर लगातार अन्याय क्यों किया गया।

खबर ये भी हैं : Betul News : अवैध रेत खनन रोकने कंगला मांझी सरकार के सैनिकों ने सीवनपाट जोड़ पर की नाकाबंदी

श्री गुबरेले का कहना है कि बैतूल बाजार स्थित कृषि विज्ञान केंद्र, शासकीय कृषि माध्यमिक विद्यालय एवं बीज निगम तीनों संस्थाएं आपस में एक दूसरे से सटी हुई है  एवं 135 एकड़ कृषि भूमि भी है। 55 एकड़ भूमि ग्राम कढ़ाई में जवाहरलाल नेहरू कृषि विश्वविद्यालय जबलपुर के पास सुरक्षित है। इस प्रकार कुल 185 एकड़ भूमि कृषि महाविद्यालय हेतु उपलब्ध है। प्रारंभिक स्तर पर कृषि यंत्र ,शैक्षणिक कर्मचारी, बहुउद्देशीय हाल ,क्लासरूम ,प्रयोगशाला खेल मैदान आदि आवश्यक साधन संसाधन पूर्व से उपलब्ध हैं। इसके बावजूद भी बैतूल के भाजपा नेता और प्रदेश की भाजपा सरकार कृषि महाविद्यालय नहीं खोल पाई है।

खबर ये भी हैं : Betul Samachar : आदिवासी समाज के कद्दावर नेता हेमंत सरियाम कांग्रेस में शामिल

क्या यह किसानों और कृषि क्षेत्र में अपना कैरियर संवारने वाले विद्यार्थियों के साथ अन्याय नहीं है। श्री गुबरेले का कहना है कि जिले में कृषि की संभावनाओं को देखते हुए 97 साल पहले बैतूल बाजार में कृषि स्कूल की स्थापना की गयी थी लेकिन महाविद्यालय के अभाव में बच्चे कृषि से स्नातक नहीं हो पाते हैं। जिले में गेहूं, सोयाबीन,गन्ना, चना आम आदि फसलें बहुतायात में होती है। पूरे देश में बैतूल की जलवायु लीची के लिए सर्वोत्तम है शोध किए जाएं तो अनेक औषधि,मेवे और फलों की खेती भी की जा सकती है। खेती को बढ़ावा मिल सकता है जिसके लिए कृषि महाविद्यालय की आवश्यकता है। लेकिन भाजपा बताए कि इसे नजरअंदाज क्यों किया गया।

श्री गुबरेले का कहना है कि भाजपा ने लोगों को सिर्फ मूर्ख बनाने का काम किया है। झूठी घोषणाएं की हैं ,झूठे आश्वासन दिए हैं, लेकिन विकास नहीं किए हैं। अब झूठ फरेब वाली भाजपा सरकार को सत्ता से हटाने का मौका आ गया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी एक ऐसी पार्टी है जो विकास दे सकती है। इसलिए बैतूल विधानसभा क्षेत्र के लोकप्रिय युवा कांग्रेस प्रत्याशी निलय डागा को विजयी बनाकर प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनाएं और कमलनाथ जी को मुख्यमंत्री बनाएं।

खबर ये भी हैं : Betul Congress News : आधा सैकड़ा से अधिक युवाओं ने कांग्रेस पार्टी का दामन थामा

Sagar Karkare

My Name is Sagar Karkare. I am the Editor of This Web Site,

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button