बैतूल

Betul News : श्री माता मंदिर में आज मनाया जाएगा अन्नकूट महोत्सव, होगा विशाल भंडारा 

Betul News: Annakoot Mahotsav will be celebrated today in Shri Mata Temple, there will be a huge Bhandara.

Betul News : श्री माता मंदिर में आज मनाया जाएगा अन्नकूट महोत्सव, होगा विशाल भंडारा 

Betul News : (बैतूल)। शंकर नगर स्थित श्री माता मंदिर में आज 14 नवंबर मंगलवार को अन्नकूट महोत्सव धूमधाम से मनाया जाएगा। जैसा कि विदित है, गोवर्धन पूजा के इस पर्व पर विभिन्न प्रकार के नए अनाजों के अलग अलग प्रकार के व्यंजनों का भगवान को इस दिन भोग लगाकर विधि विधान से पूजा अर्चना की जाती है तथा जन मानस को भंडारा कराए जाने की प्रथा है।

इस अवसर पर श्री माता मंदिर में दोपहर 12 बजे भगवान को भोग लगाकर आरती की जाएगी जिसके उपरांत दोपहर 1 बजे से 4 बजे तक विशाल भंडारा प्रारंभ होगा। श्री माता मंदिर समिति के अध्यक्ष डब्बू तालेड़ा ने बताया इस पावन अवसर पर सभी धर्मप्रेमियों से अधिक से अधिक संख्या में इस आयोजन में शामिल होने की अपील की है।

खबर ये भी हैं : Betul BJP News : भाजपा प्रत्याशी हेमंत खण्डेलवाल 13 नवम्बर को बैतूल नगर में करेंगे जनसंपर्क

Sagar Karkare

My Name is Sagar Karkare. I am the Editor of This Web Site,

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button