बैतूल

Anganwadi workers : आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को न्यूनतम वेतन 26 हजार देने की मांग 

Anganwadi workers: Demand to give minimum wage of Rs 26 thousand to Anganwadi workers

Anganwadi workers : आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को न्यूनतम वेतन 26 हजार देने की मांग 

Anganwadi workers : (बैतूल)। आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका एकता यूनियन ने आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को न्यूनतम वेतन 26 हजार, सहायिका को 18 हजार रुपये की मांग को लेकर मुख्यमंत्री के नाम जिला प्रशासन को ज्ञापन सौंपा। छत्तीसगढ़ सरकार की तरह सेवा निवृत्ति की उम्र 65 वर्ष करने की भी मांग की गई।

खबर ये भी हैं: Central Bank : सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया का ग्राहक सम्मेलन सम्पन्न

आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को न्यूनतम वेतन 26 हजार देने की मांग 

संगठन ने आरोप लगाया कि महिला एवं बाल विकास विभाग के आला अफसरों, प्रमुख सचिव की मिली भगत के चलते विसंगति पूर्ण आदेश हुए। यूनियन के नेतृत्व में सयुंक्त मोर्चा की अगुवाई में गत 16 जुलाई को विरोध प्रदर्शन भोपाल में किया गया, जिसके बाद मुख्यमंत्री ने मिनी कार्यकर्ताओं, सहायिकाओं के लिए 750 रूपये की घोषणा की गई, लेकिन सरकार ने अभी तक आदेश नहीं कर बड़े हुए मानदेय से वंचित रखा।

खबर ये भी हैं: BJP News :  देश का मान और सम्मान मोदी जी विश्व में किया स्थापित – उइके

 आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को न्यूनतम वेतन 26 हजार देने की मांग 

ज्ञापन सौंपने वालो में यूनियन की जिला अध्यक्ष सुनिता राजपाल, यूनियन की सहायक महासचिव रेखा काले, कोषाध्यक्ष संगीता कनाठे, उपाध्यक्ष आशा सुरजे, योगिता शिवहरे, संगीता डेहरिया, सचिव इंदिरा भारद्वाज, सोनम तायवाडे, ललीता वर्मा, रामकली मर्सकोले, बबली आर्य गायत्री चौहान सहित बड़ी संख्या आंगनबाड़ी कार्यकर्ताएं, सहायिकाएं उपस्थित थीं।

खबर ये भी हैं: Betul Accident News : एक निजी बस और रेत डंपर में हुई भिड़त

Sagar Karkare

My Name is Sagar Karkare. I am the Editor of This Web Site,

Related Articles

Back to top button