Central Bank : सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया का ग्राहक सम्मेलन सम्पन्न
Central Bank: Customer Conference of Central Bank of India concluded

Central Bank : (बैतूल)। बुधवार 21 सितंबर 2023 को बैतूल में सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया के ग्राहकों का सम्मेलन का आयोजन हुआ। होशंगाबाद से आए क्षेत्रीय प्रबंधक धर्मेंन्द्र कुमार पाण्डेय ने कार्यक्रम में उपस्थित सभी ग्राहकों का व्यक्तिगत रूप से स्वागत किया।
कार्यक्रम की शुरूआत बैंक संस्थापक सर सोराबजी पोचखानवाला के चित्र के समक्ष दीप प्रज्जवलन से हुई चीफ मैनेज राजीव रंजन झा ने बैंक की आकर्षक स्क्रीमों के बारे में ग्राहकों का जानकारी दी जिसमें हाऊसिंग लोन में सारे बैंको से सबसे कम ब्याज दर 8.35 प्रतिशत पर बैंक दे रही ऋण जिसमें कोई प्रोसेसिंग शुल्क भी नहीं है।
खबर ये भी हैं: Chhindwara News : तबादले के बाद समारोह आयोजित कर बीआरसी शशिकुमार को दी गई विदाई

क्षेत्रीय प्रबंधक श्री पांडे द्वारा बैंक की नई ऋण योजना सेंट होटल की जानकारी ग्राहकों को दी गई। जिसके अंतर्गत होटल निर्माण हेतू 20 वर्ष के लिए टर्म लोन या वर्किंग केपिटल ऋण दिया जावेगा,जिसकी ब्याज दर बहुत कम रखी गई है। इसमें 10 लाख रूपए से 50 करोड तक ऋण प्राप्त किया जा सकता है। इस सुविधा का लाभ पुराने होटल व्यवसायी भी ले सकते है।
खबर ये भी हैं: Chana Masala Recipe: मुंह का स्वाद फीका हो गया हो तो, घर पर बनाएं टेस्टी चटपटे चना मसाले की सब्जी, आसान है रेसिपी

कार्यक्रम में मुख्य रूप से बैंक के ग्राहक मुकेश खंडेलवाल,आलोक मालवीय,अनीष वर्मा,राजकुमार अग्रवाल,अरूण सिंह किलेदार,धु्रव अग्रवाल,पंकज साबले,डॉ.विजय साबले,अजय वर्मा,विजय जैन, रामकिशोर राठौर, दीपक बतरा,महेन्द्र मवासे,रजनीश आर्य,विजय खंडेलवाल,सुमित तनवर,राजू पवार आदि ग्राहकों ने सहभागिता की। ग्राहकों ने बैंक की योजनाओं के संबध में अपने सुझाव दिए, सर्विस चार्ज एवं अन्य बीमा संबधी सुझाव का समाधान करने का आश्वासन क्षेत्रीय प्रबंधन श्री पांडे द्वारा दिया गया।
खबर ये भी हैं: Puran Poli Recipe: गणपति बप्पा के लिए बनाएं शानदार पूरन पोली का भोग, जानें बनाने का आसान तरीका
टाटा एआईए इंश्योरेंस के महेश कालभोर ने इंश्योरेंस संबंधित जानकारी दी। अंत में सीनीयर मैनेजर दीपक पैठारी ने उपस्थित ग्राहकों का आभार व्यक्त किया। सम्मेलन पश्चात सभी ग्राहकों के लिए सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया द्वारा भोजन की व्यवस्था की गई थी। कार्यक्रम का संचालन सेंट्रल बैंक के संजय घिडोडे द्वारा किया गया। व्यवस्था बनाने में सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया के वैभव कोपुलवार, राजेश यादव आदि का महत्वपूर्ण योगदान रहा।
खबर ये भी हैं: IAS Success Story: सेल्फ स्टडी कर दूसरे प्रयास में पास की यूपीएससी परीक्षा, जानिए मुस्कान डागर की सफलता की कहानी



