बैतूल
Betul Assembly Election Results 2023 : चौथा राउंड पूरा- बैतूल, मुलताई, भैंसदेही, आमला, घोड़ाडोंगरी से प्रत्याशी आगे…
Betul Assembly Election Results 2023: Fourth round completed - Candidates from Betul, Multai, Bhainsdehi, Amla, Ghoradongri are ahead...

|
Betul Assembly Election Results 2023 : बैतूल जिले की पांच विधानसभा सीटों पर हुए मतदान की आज गणना चल रही है। जेएच कॉलेज में रविवार सुबह 8 बजे से वाेटाें की गिनती शुरू हो गई है। 127 टेबलों पर पर काउंटिंग हाे रही है। यहां बैतूल, भैंसदेही की 17-17 राउंड, जबकि आमला 14, मुलताई 15, घोड़ाडोंगरी की 18 राउंड में गिनती पूरी होगी. पहले आमला और सबसे आखिर में घोड़ाडोंगरी का रिजल्ट आएगा। मतगणना के पहले राउंड में प्रत्याशियों को मिले मत की स्थिति इस प्रकार रही…
खबर ये भी हैं : Instant Geyser : क्या अंतर है साधारण Geyser और इंस्टेंट गीजर में, क्यों सर्दियों में बढ़ जाती है इनकी डिमांड -1
Betul Assembly Election Results 2023 : चौथे राउंड में पांचों सीट पर ये प्रत्याशी हैं आगे…
- बैतूल विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी हेमंत खंडेलवाल को 27719 मत मिले है। कांग्रेस प्रत्याशी निलय डागा को 23361 मत मिले है। हेमंत खंडेलवाल 4384 से आगे चल रहे है। चौथे राउंड में निलय डागा को 273 वोटों से जीते है।
- मुलताई विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी चंद्रशेखर देशमुख को 31528 मत मिले है। कांग्रेस प्रत्याशी सुखदेव पांसे को 16545 मत मिले है। भाजपा प्रत्याशी 14983 आगे चल रहे है।
- आमला विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी डॉ. योगेश पंडाग्रे को 25182 मत मिले है। कांग्रेस प्रत्याशी मनोज मालवे को 21929 मत मिले है। भाजपा प्रत्याशी 3243 वोटों से आगे चल रहे है।
खबर ये भी हैं : Betul Crime News : पेट्रोल डालकर वृद्ध महिला को जलाने और हत्या करने वाले आरोपी को आजीवन कारावास-1
|



