बैतूल

Betul attachment scam news: साहब की चौपाल में जनता की दुहाई, उधर अटैचमेंट के खेल में लाखों की कमाई

Betul attachment scam news: Public plea in Saheb's Chaupal, while millions earned in the game of attachment

Betul attachment scam news: एक तरफ जहां जिले के मुखिया कलेक्टर साहब खुद दूर-दराज के गांवों में जाकर, धूल-मिट्टी के बीच रात्रि चौपाल लगा रहे हैं ताकि आम जनता की समस्याओं का मौके पर निपटारा हो सके, वहीं दूसरी तरफ तहसील और ब्लॉक स्तर पर तैनात कुछ साहबों को गांव की हवा रास नहीं आ रही है। सूत्रों की मानें तो जिले में ‘सेटिंग-गेटिंग’ का ऐसा तगड़ा खेल चल रहा है कि मलाईदार कुर्सियों पर बैठने के लिए अधिकारी तहसील छोड़कर जिला मुख्यालय में अटैच हो चुके हैं।

Betul attachment scam news

Betul attachment scam news: ‘लाख’ टके का खेल

विश्वसनीय सूत्रों की माने तो गांवों और तहसीलों में कोई भी साहब काम नहीं करना चाहता। अंदरखाने की खबर तो यह भी है कि जिला मुख्यालय के कुछ बड़े विभागों में खुद को अटैच बनाए रखने के लिए बाकायदा महीना फिक्स है। सूत्रों का दावा है कि एक-एक साहब खुद को मुख्यालय में टिकाए रखने के लिए कथित तौर पर प्रति माह एक लाख रुपये तक का चढ़ावा चढ़ा रहे हैं, क्योंकि यहां अटैच होने के बाद होने वाली ऊपरी कमाई लाखों में है।

Betul attachment scam news

Betul attachment scam news: तहसील की कुर्सी खाली, जिला मुख्यालय में अधिकारियों की दिवाली

Betul attachment scam news: चौंकाने वाली बात यह है कि एक ओर जहां कलेक्टोरेट से ग्रामीण विकास के बड़े-बड़े दावे होते हैं, वहीं दूसरी ओर कुछ विभाग प्रमुखों की मिलीभगत से यह पूरा खेल कलेक्टर की नाक के नीचे चल रहा है। ग्रामीण क्षेत्रों में पद खाली पड़े हैं, जनता दफ्तरों के चक्कर काट रही है, लेकिन साहब लोग सेटिंग के दम पर जिला मुख्यालय से हिलने को तैयार नहीं हैं।

____________________________

इसी प्रकार की जानकारी और समाचार पाना चाहते हैं तो,हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप से जुड़े व्हाट्सप्प ग्रुप से जुड़ने के लिए “कृपया यहां क्लिक” करे।

साथ ही हमारे इंस्टाग्राम के जुड़ने के लिए यहां “क्लिक करें

Kartik Trivedi

Kartik Trivedi is the Editor in Chief of Yatharth Yoddha Digital Desk and He is also the youngest Publisher and Editor of Medhavi Samachar.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button