बैतूल

Betul BJP News : भाजपा का फ्लेक्स फाड़ने की शिकायत

Betul BJP News: Complaint about tearing of BJP's flex

Betul BJP News : भाजपा का फ्लेक्स फाड़ने की शिकायत

Betul BJP News : (बैतूल)। चुनावी सरगर्मी के दौर में फ्लेक्स फाड़ने की घटना सामने आ रही हैं। ताजा मामला विनोबा नगर का है जहां कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हुए नरसिंह राव देशमुख और भाजपा प्रत्याशी के फ्लेक्स को फाड़ने की शिकायत गंज थाना में हुई है। शिकायतकर्ता देशमुख ने बताया कि उन्होंने विनोबा नगर में अपने साथियों की मदद से फ्लेक्स लगाया था जिसे किसी ने फाड़ दिया है। उन्होंने कांग्रेस समर्थकों पर आशंका व्यक्त करते हुए कहा इनके इस तरह के काम से कुछ नहीं होगा।

खबर ये भी हैं : Betul News : सेहरा में एक दर्जन से अधिक भाजपा कार्याकर्ता कांग्रेस पार्टी में हुए शामिल

भाजपा प्रत्याशी हमारे हृदय में बसते हैं हम उनकी जीत के लिए प्रतिबद्ध है। मेरे और समर्थकों का फ्लेक्स फाड़ कर वे अपनी खुन्नस निकल रहे हैं। संभावित हार देखकर फ्लेक्स फाड़ने वाले बौखला गए हैं, मैंने इसकी शिकायत गंज थाने में भी की है। निर्वाचन आयोग गंभीरता से मामले की पड़ताल करें जो दोषी है उन पर कार्यवाही हो ऐसी अपेक्षा है। विनोबा नगर में फ्लेक्स फाड़ने की घटना से आने वाले समय में कोई बवाल भी हो सकता है। ऐसी स्थिति में उन्होंने विनोबा नगर में विशेष सुरक्षा व्यवस्था की मांग की।

खबर ये भी हैं : Betul BJP News : भाजपा सरकारो ने महिलाओ को दिखाई आत्मनिर्भरता की राह-रश्मि साहू, लाड़ली बहना से मिली समृद्धि और सम्मान

Sagar Karkare

My Name is Sagar Karkare. I am the Editor of This Web Site,

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button