Betul blood donation : छात्र की जान बचाने शिक्षकों ने किया रक्तदान
Betul blood donation : Teachers donated blood to save student's life
शिक्षक ने 16वीं बार किया रक्तदान, सीएमएचओ ने की सराहना

| WHATSAPP GROUP |
|
Betul blood donation : (बैतूल)। रक्तदान से किसी को नवजीवन देकर जो आत्मिक आनंद मिलता है उसका कोई मूल्य नहीं आंका जा सकता है और ना ही उसे शब्दों में व्यक्त किया जा सकता है। रक्तदान करने से शरीर में बनने की क्रिया तीव्र होती है। इसी उद्देश्य को लेकर शिक्षकों द्वारा आगामी समय में स्व.बुधवंती साहू व स्व.सुबरती धुर्वे की स्मृति रक्तदान करने वाले थे। परन्तु शिक्षकों को ज्ञात हुआ कि सिकल सेमिया से ग्रसित छात्र राकेश पंडाग्रे जिला अस्पताल में विगत 3 दिनों जीवन की लड़ाई लड़ रहा है। शिक्षकों ने तत्काल जिला अस्पताल पहुंचकर रक्तदान कर छात्र को रक्त उपलब्ध कराया।
खबर ये भी हैं : Betul Today News : मंदिर प्राण प्रतिष्ठा की निकली कलश शोभा यात्रा
Betul blood donation : छात्र की जान बचाने शिक्षकों ने किया रक्तदान
सोलवीं बार रक्तदान कर रहे शिक्षक ओमप्रकाश साहू के हौसला बढ़ाने सीएमएचओ रविकांत उईके ने ब्लड बैंक पहुंचकर कहा कि शिक्षकों के द्वारा रक्तदान जैसे अतिसराहनीय कार्य किए जा रहें हैं। वह समाज के प्रेरणादाइ और एक अनूठी पहल है। साथ ही शिक्षकों के इस प्रयास की प्रशंसा करते हुए कहा कि शिक्षक शिक्षा दान के माध्यम से बच्चों के भविष्य को संवारता तो है परन्तु आज रक्त दान कर बता दिया कि वह बच्चों को नवजीवन भी दे सकता है। शिक्षक हरिशंकर धुर्वे, सुभाष सिंह ठाकुर, मदनलाल डढोरे, ओमप्रकाश साहू, प्रभाकर पंवार, शैलेन्द्र बिहारिया, शेखर हारोड़े, गोपाल वाघमारे, प्रदीप साहू का विशेष योगदान रहा।
खबर ये भी हैं : Betul Today News : जिला अस्पताल में जन्मे बच्चों को वितरित किए चांदी के लॉकेट



