Betul Today News : मंदिर प्राण प्रतिष्ठा की निकली कलश शोभा यात्रा
Betul Today News: Kalash Shobha Yatra for the consecration of the temple
श्री हनुमान जी, अर्धनारीश्वर नर्मदेश्वर शिवलिंग, श्री गणेश जी और मां दुर्गा की सुंदर प्रतिमाएं बनी आकर्षण का केंद्र

| WHATSAPP GROUP |
|
Betul Today News : (बैतूल)। नगर के सदर क्षेत्र में पटेल वार्ड में स्थित तन्वी रेजीडेंसी में नवनिर्मित दक्षिणमुखी श्री हनुमान जी, अर्धनारीश्वर स्वरूप नर्मदेश्वर शिवलिंग, श्री गणेश जी और मां दुर्गा के मन्दिर की प्राण प्रतिष्ठा समारोह की कलश शोभा यात्रा धूमधाम से निकाली गई। यात्रा में मंदिर में प्रतिष्ठित होने वाली सुंदर प्रतिमाएं आकर्षण का केंद्र बनी हुई थी। प्राण प्रतिष्ठा के लिए मुलताई से आए प्रसिद्ध पंडित अशोक शर्मा एवं पंडित हर्षित अशोक शर्मा ने कलश शोभायात्रा के पूर्व मुख्य यजमान चेतन भार्गव और रेनू भार्गव से श्री गणेश जी का विधिवत पूजन संपन्न कराया।
खबर ये भी हैं : Betul News : पशु आरोग्य शिविर में सैकड़ों पशुओं का हुआ इलाज
Betul Today News : मंदिर प्राण प्रतिष्ठा की निकली कलश शोभा यात्रा
तदुपरांत बैंड बाजों के साथ कलश यात्रा रवाना हुई। यात्रा पटेल वार्ड से होती हुई सदर के मुख्य मार्ग से निकलकर ब्रह्माकुमारी आश्रम से आगे बढ़ वार्ड का भ्रमण कर पुनः मंदिर स्थल पर पहुंची। इस दौरान यात्रा में कलश लेकर चल रही महिलाओं और नन्ही बच्चियों ने ढोल धमाको के साथ आकर्षक नृत्य भी प्रस्तुत किया। वार्ड भ्रमण के दौरान भगवान की सुंदर प्रतिमाओं को देखने के लिए बड़ी संख्या में वार्ड वासी मौजूद रहे। अनेक स्थानों पर मूर्तियां पर पुष्प वर्षा भी की गई।
खबर ये भी हैं : Betul Today News : जिला अस्पताल में जन्मे बच्चों को वितरित किए चांदी के लॉकेट

कॉलोनी में भ्रमण उपरांत यात्रा मंदिर प्रांगण में समाप्त की गई। यात्रा में कॉलोनी निवासी समस्त रहवासी पुरुष, महिलाएं एवं बच्चे, नगर के गणमान्य नागरिक, क्षेत्र के निवासी और धार्मिक श्रद्धालु गण उपस्थित हुए। तदुपरांत प्राण प्रतिष्ठा का अगला पूजन प्रारंभ किया गया जो आगामी 14 फरवरी वसंत पंचमी तक चलेगा। बसंत पंचमी के दिन मंदिर में प्राण प्रतिष्ठित मूर्तियों की स्थापना की जाएगी।
खबर ये भी हैं : Betul Today News : शिविर की तैयारियों को लेकर बैठक संपन्न, भव्य आध्यात्मिक साधना शिविर 18 से



