बैतूल

Betul Congress News : कांग्रेस कार्यकर्ताओं के हुजूम के साथ निकले हम्मू चाचा, श्रेयांस भाई

Betul Congress News: Hammu Chacha, Shreyans Bhai came out with crowd of Congress workers.

कोठी बाजार क्षेत्र के घरों घर, हर प्रतिष्ठानों पर पहुंचकर भाई निलय के लिये मांगा आशीर्वाद

Betul Congress News : कांग्रेस कार्यकर्ताओं के हुजूम के साथ निकले हम्मू चाचा, श्रेयांस भाई
Betul Congress News : (बैतूल)। कांग्रेस चुंनाव कार्यालय से जारी विज्ञप्ति के अनुसार बैतूल विधान सभा के कांग्रेस प्रत्याशी निलय विनोद डागा का चुंनाव प्रचार अब चरम पर पहुंच चुका है। बुधवार सुबह श्री डागा जहां अपने कार्यकर्ताओं के साथ ग्रामीण क्षेत्रों में जनता के बीच पहुंचे तो वहीं इधर हम्मू चाचा और बड़े भाई श्रेयांस डागा ने मोर्चा संभाल लिया। कोठी बाजार क्षेत्र में धुंआधार जनसम्पर्क कर डागा बन्धु घरों घर पहुंचे। हाथ जोड़कर माताओं , बहनों, से समर्थन मांगा तो वहीं बुजुर्गों से उनके हाल चाल जानकर निलय विनोद डागा के लिए आशीर्वाद मांगा। जनसम्पर्क के दौरान बड़ी संख्या में महिला वर्ग और युवा बहने भी शामिल थी जो निलय भैया जिंदाबाद, निलयभैया फिर इस बार के नारे बुलंद कर अपने भाई के लिए जनता का आशीर्वाद ग्रहण कर रही थी।

खबर ये भी हैं : Betul BJP News : विशाल रैली के साथ हेमंत खण्डेलवाल ने कोठीबाजार क्षेत्र में किया जनसंपर्क

Betul Congress News : कांग्रेस कार्यकर्ताओं के हुजूम के साथ निकले हम्मू चाचा, श्रेयांस भाई

हम्मू चाचा एवं बड़े भाई श्रेयांस डागा ने सीमेंट रोड, थाना रोड, एम जी काम्प्लेक्स, सहित सैकड़ों प्रतिष्ठानो पहुंचकर व्यापारियों से आत्मीय मुलाकात करते हुए निलय भैया के लिए आशीर्वाद मांगा। इस दौरान आम जनों सहित व्यापारी बंधुओं ने गर्मजोशी के साथ हम्मू चाचा और श्रेयांस भाई का फूल मालाओं से स्वागत किया। जनसम्पर्क के दौरान हम्मू चाचा और श्रेयांस भाई उन परिवारों के बीच भी पहुंचे जिनका डागा परिवार से वर्षों पुराना नाता रहा है। इन परिवारों की महिलाओं ने तिलक लगाकर दोनो का स्वागत करते हुए अपना आशीर्वाद प्रदान कर निलय भैया की सफलता की कामना की।

खबर ये भी हैं : Betul Samachar : राहुल को मिल रहे जन समर्थन से विरोधी कर रहे दुष्प्रचार: ब्रम्हा भलावी

Sagar Karkare

My Name is Sagar Karkare. I am the Editor of This Web Site,

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button