छिंदवाड़ा

Chhindwara News : गायत्री शक्तिपीठ छिंदवाड़ा में वार्षिक उत्सव संपन्न

Chhindwara News: Annual festival concludes in Gayatri Shaktipeeth Chhindwara

16 दिसंबर 1981 में परम पूज्य गुरुदेव पण्डित श्रीराम शर्मा आचार्य जी का आगमन सजल श्रद्धा प्रखर प्रज्ञा की प्राण प्रतिष्ठा संपन्न

Chhindwara News : गायत्री शक्तिपीठ छिंदवाड़ा में वार्षिक उत्सव संपन्न

WHATSAPP GROUP
Join Now

Chhindwara News : (छिंदवाड़ा)। अखिल विश्व गायत्री परिवार के मारदर्शन में गायत्री शक्तिपीठ मधुवन कालोनी छिंदवाड़ा में वार्षिक उत्सव का आयोजन संपन्न हुआ इस अवसर पर सजल श्रद्धा प्रखर प्रज्ञा की प्राण प्रतिष्ठा, 5 कुंडीय गायत्री महायज्ञ ,मातृशक्ति अखण्ड दीप जन्मशताब्दी श्रद्धा संवर्धन यात्रा टोली प्रशिक्षण का आयोजन में शांतिकुंज हरिद्वार प्रतिनिधि शिक्षा आंदोलन के प्रांतीय प्रतिनिधि आदरणीय कृष्णा शर्मा , गायत्री शक्तिपीठ भोपाल एवं होशंगाबाद के व्यवस्थापक रामचन्द्र गायकवाड , रामराव चढोकार,छिंदवाड़ा उपजोन समन्वयक दिपचंद मालवी , स्थानीय उपजोन् एवं जिला समन्वयक आदरणीय दिनेश देशमुख ,जिला सह समन्वयक अशोक कावड़े गायत्री शक्तिपीठ के प्रमुख ट्रस्टी शिवनारायण साहू सहित सभी विकास खंड समन्वयक की उपस्थिति में युग गायक खेमचंद भाई संदीप भाई,गुरुप्रसाद द्वारा संपन्न हुआ।

खबर ये भी हैं :  Betul Today News : उत्कृष्ट कार्यो के लिए राष्ट्रीय हिन्दू सेना सम्मानित -1

Chhindwara News : गायत्री शक्तिपीठ छिंदवाड़ा में वार्षिक उत्सव संपन्न

इस अवसर पर गृहे गृहे गायत्री उपासना ,मीडिया जिला प्रभारी अरुण पराड़कर द्वारा बताया की 16 दिसंबर 1981 में परम पूज्य गुरुदेव द्वारा गायत्री शक्तिपीठ में वेदमाता गायत्री,सावित्री,कुंडलिनी माता की प्राण प्रतिष्ठा की गई थी इस निमित्त वार्षिक उत्सव का आयोजन का क्रम प्रातः 6 बजे सजल श्रद्धा प्रखर प्रज्ञा की प्राण प्रतिष्ठा 5 कुण्डीय गायत्री महायज्ञ संपन्न हुआ जिसके उपरांत प्रातः 11 बजे से मातृशक्ति अखण्ड दीप जन्मशताब्दी श्रद्धा संवर्धन यात्रा टोली प्रशिक्षण प्रारंभ हुआ जिसमे टोली का प्रशिक्षण सम्पन्न हुआ छिंदवाड़ा के 805 ग्राम पंचायत में 7 रथों के माध्यम से समाज में नैतिक मूल्यों की प्रतिष्ठा,जनसाधारण में सकारात्मकता का संवर्धन ,कुरूतियो एवं अंधविश्वासों का उन्मूलन, व्यसन मुक्त समाज का निर्माण, संस्कृति की प्रतिष्ठापना, संस्कारों का अभिवर्धन, हम बदलेंगे, युग बदलेगा,हम सुधरेगा युग सुधरेगा को जन जन तक स्थापना हेतु संकल्पित हुए।

खबर ये भी हैं : Aadhar Update : Mobile से कुछ मिनटों में बदलें अपने Aadhar Card में फोटो, जानें ऑनलाइन प्रोसेस

Sagar Karkare

My Name is Sagar Karkare. I am the Editor of This Web Site,

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button