बैतूल

Betul Crime News : लूट का खुलासा, नशीला पदार्थ सुंघाकर काम वाली बाई ने ही दिया था घटना को अंजाम -1

Betul Crime News: Robbery revealed, the maid had carried out the incident by smelling intoxicants.

Betul Crime News : लूट का खुलासा, नशीला पदार्थ सुंघाकर काम वाली बाई ने ही दिया था घटना को अंजाम

WHATSAPP GROUP
Join Now

Betul Crime News : लूट की घटना का ताजा मामला कोतवाली थाना क्षेत्र के खंजनपुर इलाके में वृद्धा से हुई लूट के मामले में कोतवाली पुलिस ने एक महिला को गिरफ्तार कर लूटे गए सोने के जेवरात बरामद कर लिए। पकड़ी गई महिला उसी घर में काम करती थी जो चेहरे पर नकाब लगाकर वारदात को अंजाम देने के लिए पहुंची थी। आरोपी को कोतवाली पुलिस ने 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया।

खबर ये भी हैं : Betul Today News : सर्विस रोड नहीं बनने से परेशान ग्रामीणों ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

Betul Crime News : लूट का खुलासा, नशीला पदार्थ सुंघाकर काम वाली बाई ने ही दिया था घटना को अंजाम

मालवीय वार्ड खंजनपुर निवासी उज्जवल पान्से ने कल (शुक्रवार) शिकायत की थी की उसकी 68 वर्षीय मां इंदिरा पान्से के साथ अज्ञात महिला ने लूट की वारदात को अंजाम देकर उसे नशीली दवा सुंघाकर शरीर पर पहने गहने लूट ले गई थी। शिकायत के बाद थाना प्रभारी आशीष सिंह पवार ने इस मामले को सुलझाने के लिए टीम का गठन किया।

Betul Crime News : लूट का खुलासा, नशीला पदार्थ सुंघाकर काम वाली बाई ने ही दिया था घटना को अंजाम

वारदात के संदेहियों की तलाश के दौरान शक के आधार पर घर में काम करने वाली संध्या बागमारे को उसके किराए के निवास स्थान से थाना कोतवाली बैतूल लाकर पूछताछ की गई। जिसने अपना जुर्म स्वीकार करते हुये माल मशरूका कुल कीमती 1 लाख रूपए के सोने के कड़े दो नग और एक सोने का मंगलसूत्र को बरामद करवाया गया।

खबर ये भी हैं : Betul Today News : लोकेंद्र वाईकर डीआरडीओ में चयनित, अनुसंधान केंद्र हैदराबाद में टेक्नीशियन ‘ए’ के पद पर देंगे सेवाएं -1

WHATSAPP GROUP
Join Now

Sagar Karkare

My Name is Sagar Karkare. I am the Editor of This Web Site,

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button