बैतूल

Betul Highway Accident : बैतूल में कोहरे के कारण खाई में गिरी कार, पुलिस को खबर नहीं, घायलों को भोपाल भेजा

Betul Highway Accident: Car fell into ditch due to fog in Betul, police not informed, injured sent to Bhopal

Betul Highway Accident : बैतूल में कोहरे के कारण खाई में गिरी कार, पुलिस को खबर नहीं, घायलों को भोपाल भेजा

  WHATSAPP GROUP
Join Now

Betul Highway Accident : बैतूल जिले में नेशनल हाईवे 69 पर कोहरे के कारण एक कार खाई में गिर गई। दुर्घटना में चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं, जिन्हें भोपाल रेफर किया गया है। इस हादसे की जानकारी शाहपुर पुलिस को दोपहर तक नहीं मिल पाई, जबकि घटना सुबह की बताई जा रही है। घायलों में स्वराज हार्वेस्टर टीम के सदस्य बताए जा रहे हैं, जिसमें एक महिला भी शामिल है।

स्वराज हार्वेस्टर सर्विस टीम में शामिल नमन पटेल, अभिषेक पांडे, पुस्पेंद्र और पूजा पांडे सुबह नागपुर से कार से इंदौर जा रहे थे। नेशनल हाईवे-69 से गुजरते समय सड़क के डायवर्ट होने से कार अनियंत्रित हो गई।कार चला रहे अभिषेक पांडे के दोस्त सौरव द्विवेदी ने बताया कि सुबह के समय हुए इस हादसे में कार की रफ्तार करीब 80 रही होगी कि अचानक सामने डायवर्शन आ जाने से चालक अभिषेक कार को नियंत्रित नहीं कर सके। उस समय घना कोहरा भी छाया हुआ था।

खबर ये भी हैं : Betul Today News : क्रमोन्नति के आदेश के साथ ही शेष रिक्त पदों पर उच्च पद भार पर भी काउंसलिंग की जाए 

Betul Highway Accident : बैतूल में कोहरे के कारण खाई में गिरी कार, पुलिस को खबर नहीं, घायलों को भोपाल भेजा

जिससे कार सड़क के किनारे खंती में जाकर पलट गई।हादसे के समय एयर बैग खुल जाने से ज्यादा चोट नहीं आई।अभिषेक की हालत ज्यादा गंभीर होने के कारण उन्हें एम्स भोपाल में भर्ती कराया जा रहा है। घटना के बाद राहगीरों की मदद से उन्हें सीएससी शाहपुर लाया गया था।जहां उनका प्राथमिक उपचार किया गया। जिसके बाद चारो घायल भोपाल के लिए रवाना हो गए। हादसा शाहपुर बायपास पर हुआ। इधर शाहपुर पुलिस को इस मामले की दोपहर तक जानकारी नही थी।

खबर ये भी हैं : Betul Samachar : थाईलैंड से बैतूल पहुंची तथागत बुद्ध की अष्टधातु निर्मित प्रतिमा

  WHATSAPP GROUP
Join Now

Sagar Karkare

My Name is Sagar Karkare. I am the Editor of This Web Site,

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button