Betul Today News : क्रमोन्नति के आदेश के साथ ही शेष रिक्त पदों पर उच्च पद भार पर भी काउंसलिंग की जाए
Betul Today News: Along with the order of promotion, counseling should also be done on the remaining vacant posts on higher weightage.
आदर्श शिक्षक संघ एवं आम अध्यापक संघ ने एसी और डीईओ को सौंपा ज्ञापन

|
Betul Today News : (बैतूल)। आदर्श शिक्षक संघ एवं आम अध्यापक संघ ने शुक्रवार 8 दिसंबर को जिला शिक्षा अधिकारी एवं सहायक आयुक्त आदिम जाति कल्याण विभाग को ज्ञापन सौंपकर क्रमोन्नति के आदेश जारी करने के साथ ही शेष रिक्त पदों पर उच्च पद भार पर भी काउंसलिंग करने की मांग की है। आदर्श शिक्षक संघ के जिला अध्यक्ष राजेंद्र कटारे ने बताया कि शिक्षा विभाग में कार्यरत अध्यापक संवर्ग के नवीन शिक्षकों को 12 एवं 24 वर्षों की सेवा अवधी पूर्ण करने वाले प्राथमिक, शिक्षकों को क्रमोन्नति दिये जाने के आदेश म.प्र. शासन स्कूल शिक्षा विभाग मंत्रालय वल्लभ भवन भोपाल द्वारा जारी किया गया है।
खबर ये भी हैं : Betul Today News : कैबिनेट मंत्री विश्वास सारंग से मिले सूर्यवंशी ढोलेवार कुनबी समाज युवा संगठन के पदाधिकारी

इसी अनुक्रम में जिला बैतूल के शिक्षकों को क्रमोन्नति प्रदान करने एवं जिले के समस्त संकुल प्राचार्य को क्रमोन्नति प्रस्ताव, प्रपोजल मंगवाने के लिए आदेशित करने की मांग की गई। जिससे शिक्षको को क्रमोन्नति का लाभ जल्द से जल्द मिल सके। शिक्षकों का कहना है कि जिले के अध्यापकों को जो आर्थिक नुकसान हो रहा है, उसको देखते हुए क्रमोन्नति के आदेश जारी करने के साथ ही शेष रिक्त पदों पर उच्च पद भार पर भी काउंसलिंग की जाए। ज्ञापन सौंपने वालों में राजेंद्र कटारे जिला अध्यक्ष आदर्श शिक्षक संघ, रवि सरनेकर जिला अध्यक्ष पुरानी पेंशन बहाली राष्ट्रीय आंदोलन बैतूल, प्रदीप चौधरी प्रदेश महामंत्री आदर्श शिक्षक संघ, राजू गंगारे उपाध्यक्ष, धनराज रावते सचिव शामिल थे।
खबर ये भी हैं : Hyundai Verna : luxury और Safety में 1-नंबर है Car! 10 लाख में मिलेंगे टॉप क्लास फीचर्स
|



