बैतूल

Betul Municipality News : नपा नोटिस जारी कर भूली, अनुबंध नियम उल्लंघन का मामला, कार्रवाई करने राजस्व अमले पर टाल रहे सीएमओ

Betul Municipality News: NPA made mistake in issuing notice, case of violation of contract rules, CMO deferring to revenue staff to take action

Betul Municipality News : नपा  नोटिस जारी कर भूली, अनुबंध नियम उल्लंघन का मामला,  कार्रवाई करने राजस्व अमले पर टाल रहे सीएमओ

 WHATSAPP GROUP
Join Now

Betul Municipality News : (बैतूल)। एक तरफ नगर पालिका सीएम हेल्प लाइन की शिकायत के निपटारे के मामले में खुद को अव्वल बताकर अपनी पीठ थप थापा रही है, तो दूसरी तरफ टीएल में कलेक्टर के शिकायत के जल्द निराकरण के निर्देशों को हल्के में लेकर पेंडिंग रख रही है।  नपा के विहार काम्प्लेक्स के इंफ्रास्ट्रक्चर में मनमर्जी से फेर बदल करने और नियमों के उल्लंघन के मामले की शिकायत के तीन माह बीतने के बावजूद  अब तक कोई कार्रवाई नहीं की गई है। जबकि दुकान के इफ्रास्ट्रक्चर में फेरबदल साफ नजर आ रहा है। इसके बावजूद भी सीएमओ कार्रवाई का मामला राजस्व अमले पर टाल रहे हैं।

खबर ये भी हैं :  Betul Samachar : सीएम राइज बैतूल-बाजार में रॉकेट लॉचिंग सिद्धांत की समझ के साथ मनाया राष्ट्रीय विज्ञान दिवस 

9 फरवरी को जारी किया था दुकान संचालक को नोटिस

नपा सीएमओ ने काम्प्लेक्स के इंफ्रास्ट्रक्चर में फेरबदल कर नियम का उल्लंघन करने की तीन माह पुरानी शिकायत में नपा ने काम्प्लेक्स के दुकान संचालक को  नोटिस जारी किया है। 9 फरवरी काे जारी इस नोटिस का तीन दिन में जवाब मांगा था। इस नोटिस को जारी करने के बाद नपा इस मामले में कार्रवाई करना भूल गई। जबकि नपा इस मामले में फेरबदल की जांच राजस्व अमले से कराकर कार्रवाई की जानी चाहिए थी, लेकिन सीएमओ दुकान संचालक से नियमों का उल्लंघन की अनुमति का प्रमाण पत्र मांग रहे हैं।

खबर ये भी हैं :  Betul JH College : जेएच कॉलेज का मुक अभिनय राष्ट्रीय स्तर के लिए चयनित, ग्वालियर में यूनिवर्सिटी का प्रतिनिधित्व कर राज्य स्तर पर हासिल किया प्रथम स्थान 

ये हुई थी शिकायत (Betul Municipality News)

बैतूल के कोठी बाजार विहार कांप्लेक्स में स्थित दुकान क्रमांक 30 में इंफ्रास्ट्रेक्चर को नुकसान पहुंचाकर फेरबदल किए जाने की शिकायत तीन माह पूर्व एडवोकेट प्रदीप कुमार ने की थी। उन्होंने अपनी शिकायत में दुकान नीलामी अनुबंध कंडिका 7 व 8 का उल्लंघन होने की बात रखी थी। उन्होंने बताया था कि इस दुकान में पक्का सीमेंट लोहे का लेटर डालकर दो हिस्सों में बांट दिया गया है। इसके अलावा दुकान में फ्लोर की खुदाई कर मशीनें रखने के लिए तलघर जैसा बना लिया गया है। इसके अलावा दुकान के सामने के हिस्से को तोड़कर अपनी सुविधा अनुसार कर लिया गया है। उपराेक्त फेरबदल करने से नपा के अनुबंध नियमाें का उल्लंघन हो रहा है।

Betul Municipality News : नपा नोटिस जारी कर भूली, अनुबंध नियम उल्लंघन का मामला, कार्रवाई करने राजस्व अमले पर टाल रहे सीएमओ

दुकान संचालक बेखौफ इस तरह के कामों को अंजाम दे रहा है। इसके बावजूद नपा के जिम्मेदार कोई रोक टोक नहीं कर रहे हैं। अब तक संबंधित दुकान संचालक के खिलाफ नपा के राजस्व अमले ने कोई एक्शन तक नहीं लिया। जबकि अनुबंध व कानूनी नियमों का लगातार उल्लंघन किया जा रहा है। इस तरह अनुबंधित दुकान में फेरबदल करने पर कोई कार्रवाई नहीं होने से दूसरे दुकानदार को नियम निर्देश का पालन नहीं करने का बल मिल रहा है। दुकान संचालक इस तरह नियम निर्देश का उल्लंघन करेंगे, ताे ऐसे में अनुबंध कानून का कोई औचित्य नहीं रहेगा। इस शिकायत में उन्हाेंने दुकान संचालक के खिलाफ एक्शन लिए जाने व दुकान को पूर्व नक्शे के अनुसार व्यवस्थित करवाए जाने का आग्रह किया था।

खबर ये भी हैं :  Betul News : ग्राम सभा से नदारद उपयंत्री की ग्रामीणों ने की शिकायत, नाली निर्माण में लगाया भ्रष्टाचार के आरोप, ग्राम पंचायत बडोरा का मामला

सीएमओ बोले- राजस्व अमले को कार्रवाई के लिए कहा है

नपा सीएमओ ओमकार भदौरिया ने बताया कि दुकान संचालक को नियम का उल्लंघन करने पर नोटिस जारी किया गया है। राजस्व अमला इस मामले में कार्रवाई कर रहा है। इस मामले में राजस्व अमले से जानकारी ली जाएगी कि आखिर क्यों कार्रवाई अब तक नहीं की गई। इस मामले में तुरंत कार्रवाई करने के निर्देश दिए जाएंगे। (Betul Municipality News)

खबर ये भी हैं :  Betul News : थाना बीजादेही पुलिस के द्वारा गौवंश के दो आरोपीयो को किया गिरफ्तार

Sagar Karkare

My Name is Sagar Karkare. I am the Editor of This Web Site,

Related Articles

Back to top button