Betul News : ग्राम सभा से नदारद उपयंत्री की ग्रामीणों ने की शिकायत, नाली निर्माण में लगाया भ्रष्टाचार के आरोप, ग्राम पंचायत बडोरा का मामला
Betul News: Villagers complained about sub-engineer missing from Gram Sabha, accused of corruption in drain construction, case of Gram Panchayat Badora.

| WHATSAPP GROUP |
|
Betul News : (बैतूल)। जिला मुख्यालय के अंतर्गत आने वाले ग्राम बडोरा में शुक्रवार 1 मार्च को ग्राम सभा का आयोजन किया गया। ग्राम सभा में उप यंत्री योगेश इंगले के नदारद रहने पर सरपंच, सचिव एवं उपसरपंच सहित ग्रामीणों ने कलेक्टर, जिला पंचायत, जनपद पंचायत के सीईओ से शिकायत कर उचित कार्यवाही की मांग की है। ग्रामीण भगतसिंह परसैया ने बताया कि 1 मार्च को पंचायत कार्यालय में ग्राम सभा आयोजित की गई थी जिसमें निर्माण कार्यों के प्रस्ताव लेने थे। बैठक में उप यंत्री योगेश इंगले उपस्थित नहीं थे, उनसे बार-बार संपर्क साधने पर भी संपर्क नहीं हुआ। उपयंत्री के इस तरह के आचरण से ग्राम सभा की बैठक प्रभावित हुई। विकास कार्य भी प्रभावित हो रहे हैं। (Betul News)
खबर ये भी हैं : Betul News : बाबा महाकाल की धूमधाम से हुई सगाई, आज होगा टीका
Betul News : ग्राम सभा से नदारद उपयंत्री की ग्रामीणों ने की शिकायत, नाली निर्माण में लगाया भ्रष्टाचार के आरोप, ग्राम पंचायत बडोरा का मामला
भगत सिंह ने बताया कि उपयंत्री योगेश की इसी कार्य प्रणाली के चलते ग्राम की विकास कार्यों में रोड़ा आ रहे है। उन्होंने ग्राम सभा की बैठक में बताया कि ग्राम में दो नाली स्वीकृत हुई थी, एक नाली बन चुकी है लेकिन दूसरी नाली का मटेरियल अब तक पड़ा हुआ है, लेकिन नाली निर्माण नहीं की गई है। उन्होंने बताया कि 6 महीने पहले दो नाली की टीएस बन चुकी थी, उसमें से एक नाली बन चुकी है दूसरी नाली का काम विगत 21 फरवरी को चालू हुआ तो इंजीनियर द्वारा यह कहकर काम रूकवा दिया कि यह अवैध कालोनी है। इस मामले में ग्रामीण भगत सिंह परसैया ने सवाल उठाया है कि बडोरा क्षेत्र बस्ती के पास अवैध कालोनी है तो रोड और नाली निर्माण का काम कैसे चालू है। उन्होंने उचित जांच कर कार्यवाही करने की मांग की है। (Betul News)
खबर ये भी हैं : Betul Samachar : भोपाल जा रहे हितग्राहियों का नगर में किया स्वागत



