बैतूल

Betul News : राजीव गांधी पंचायती राज संगठन में हुई नियुक्तियां, पूर्व सरपंच पुष्पा मर्सकोले, जनपद उपाध्यक्ष ज्ञानसिंह परते प्रदेश सचिव बने 

Betul News: Appointments made in Rajiv Gandhi Panchayati Raj Organization, former Sarpanch Pushpa Marskole, District Vice President Gyan Singh Parte became State Secretary.

Betul News : राजीव गांधी पंचायती राज संगठन में हुई नियुक्तियां, पूर्व सरपंच पुष्पा मर्सकोले, जनपद उपाध्यक्ष ज्ञानसिंह परते प्रदेश सचिव बने 

Betul News : (बैतूल)। वरिष्ठ कांग्रेस नेता घोड़ाडोंगरी जनपद उपाध्यक्ष ज्ञानसिंह परते एवं पूर्व सरपंच ग्राम पंचायत कुही पुष्पा मर्सकोले को अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के विभाग राजीव गांधी पंचायती राज संगठन का प्रदेश सचिव नियुक्त किया गया है। आलाकमान ने दोनों ही पदाधिकारियो को पंचायतों के सशक्तिकरण करने का दायित्व सौंपा है।

खबर ये भी हैं :  Betul News : नवरात्र में जन्म लेने वाली बेटियों को उपहार में दिए माता दुर्गा के नौ रूपों वाले सोने व चांदी के लॉकेट

उनकी नियुक्ति राहुल गांधी, कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ, मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष के निर्देश पर राजीव गांधी पंचायती राज संगठन की राष्ट्रीय अध्यक्षा मीनाक्षी नटराजन द्वारा की गई है। दोनों ही पदाधिकारी को संगठन में बड़ी जिम्मेदारी दी गई है। नियुक्ति मिलने के बाद कांग्रेसियों ने बधाई दी है।

खबर ये भी हैं : Betul News : बैतूल में विराजित 11 फीट की महाकाल प्रतिमा का 9 दिनों तक हुआ अद्भुत अनोखा ऋंगार

Betul News : राजीव गांधी पंचायती राज संगठन में हुई नियुक्तियां, पूर्व सरपंच पुष्पा मर्सकोले, जनपद उपाध्यक्ष ज्ञानसिंह परते प्रदेश सचिव बने 

पुष्पा मर्सकोले, ज्ञानसिंह परते ने संगठन की राष्ट्रीय अध्यक्षा मीनाक्षी नटराजन सहित वरिष्ठ नेताओं का आभार जताया। प्रदेश सचिव बनने पर पूर्व मंत्री मुलताई विधायक सुखदेव पांसे, बैतूल विधायक निलय डागा, कांग्रेस कमेटी के जिला अध्यक्ष शहरी सुनील शर्मा, जिला अध्यक्ष ग्रामीण हेमंत वागद्रे, भैंसदेही विधायक धरमू सिरसाम, घोड़ाडोंगरी विधायक ब्रह्मा भलावी, घोड़ाडोंगरी ब्लॉक अध्यक्ष नरेंद्र महतो, वरिष्ठ कांग्रेस नेता बृजभूषण पांडे, हेमंत पगारिया ने शुभकामनाएं प्रेषित की है।

खबर ये भी हैं : Betul Samachar : बेटी के जन्मदिन पर दिव्यांग बच्चों को बांटे उपहार, प्राचीन शनि मंदिर में कराया सुंदरकाण्ड और भण्डारा

Sagar Karkare

My Name is Sagar Karkare. I am the Editor of This Web Site,

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button